Friday , December 26 2025 8:17 PM
Home / News / 6 बजे उठना, शाम साढ़े 5 बजे डिनर… जेल में यूं बीतेंगे अरविंद केजरीवाल के दिन-रात

6 बजे उठना, शाम साढ़े 5 बजे डिनर… जेल में यूं बीतेंगे अरविंद केजरीवाल के दिन-रात


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेताओं की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वह तिहाड़ जेल में बंद होने वाले पार्टी के चौथे और कुल मिलाकर पांचवें विपक्षी नेता बन गए। पिछले साल अक्टूबर में इसी मामले में गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी (AAP) नेता संजय सिंह को पहले जेल नंबर 2 में रखा गया था, लेकिन हाल ही में उन्हें जेल नंबर 1 में शिफ्ट कर दिया गया था। इसी मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल नंबर एक में बंद हैं, जबकि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता महिला जेल की जेल नंबर 6 में हैं। केजरीवाल सलाखों के पीछे अपना समय कैसे बिताएंगे? आइए जानते हैं।
जेल नंबर-2 – दिल्ली की तिहाड़ जेल में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को जेल नंबर 2 में रखा गया है। उनके साथ उनके पूर्व डिप्टी मनीष सिसोदिया भी होंगे, जो जेल नंबर 1 में हैं। वहीं, पार्टी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन जेल नंबर 7 में और राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल नंबर 5 में हैं। बीआरएस नेता के कविता को महिलाओं वाली जेल के जेल नंबर 6 में रखा गया है।
सुबह 6:30 बजे दिन की शुरुआत – साढ़े छह बजे अरविंद केजरीवाल और जेल में रहने वाले अन्य लोगों की सुबह शुरू हो जाएगी। उन्हें नाश्ते में चाय और कुछ स्लाइस ब्रेड मिलेगा।
लंच: दाल, सब्जी, चावल – तिहाड़ जेल में दोपहर के लंच का समय सुबह 10:30 बजे से 11 बजे के बीच होता है, जिसमें दाल, सब्ज़ी और पाँच रोटी या चावल में से किसी एक को चुनने का विकल्प होता है।
शाम का नाश्ता – दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच, कैदियों को उनकी कोठरी में रखा जाता है। शाम 3:30 बजे, उन्हें दो बिस्कुट के साथ एक कप चाय मिलती है। रात के लिए कैदियों को जल्दी शाम 5:30 बजे खाना दिया जाता है, फिर शाम 7 बजे तक उनकी कोठरी में बंद कर दिया जाता है।
टीवी देखने की अनुमति – जेल की निर्धारित गतिविधियों जैसे भोजन और कोठरी में बंद रहने के समय को छोड़कर केजरीवाल टीवी देख सकते हैं। उनके लिए 18 से 20 चैनल उपलब्ध हैं, जिनमें समाचार, मनोरंजन और खेल शामिल हैं।
24 घंटे मेडिकल फैसिलिटी – आपातकालीन स्थितियों के लिए तिहाड़ जेल में 24 घंटे सातों दिन मेडिकल फैसेलिटी उपलब्ध है। केजरीवाल को मधुमेह हैं। जेल में रहने के दौरान नियमित जांच करवाई जाएगी।