Saturday , March 7 2026 11:55 AM
Home / Uncategorized / राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर ऐसा क्या कहा कि मचा घमासान? भड़के एकनाथ शिंदे और BJP ने सुनाई

राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर ऐसा क्या कहा कि मचा घमासान? भड़के एकनाथ शिंदे और BJP ने सुनाई


महाराष्ट्र के लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के मौके पर पोस्ट किया। राहुल गांधी ने भी एक पोस्ट की। इस पर विवाद हो गया। भाजपा ने उन पर शिवाजी महाराज का अपमान करने का आरोप लगाया। एकनाथ शिंदे ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। वहीं कांग्रेस ने पलटवार किया।
महाराष्ट्र के लोगों के लिए देवता छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती पर दिग्गजों ने सोशल मीडिया के माध्यम से महाराज को याद किया। इस दौरान राहुल गांधी के एक ट्वीट से हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद सियासत शुरू हो गई।
राहुल गांधी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस ट्वीट को लेकर भाजपा नेता और विधायक अतुल भातखलकर आक्रामक हो गए हैं और उन्होंने इस पोस्ट को वापस लेने की मांग की है। भातखलकर ने गांधी को चेतावनी भी दी है कि अन्यथा उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
राहुल गांधी ने शिवाजी महाराज पर क्या लिखा? – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर पारंपरिक आदरांजलि के बजाय उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें सादर नमन और अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अपने साहस और शौर्य से उन्होंने हमें निडरता और पूरे समर्पण के साथ आवाज उठाने की प्रेरणा दी। उनका जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।’