Monday , February 16 2026 9:30 AM
Home / Uncategorized / मौत से ठीक पहले क्या बड़बड़ाते हैं लोग? नर्स ने किए चौंकाने वाले खुलासे

मौत से ठीक पहले क्या बड़बड़ाते हैं लोग? नर्स ने किए चौंकाने वाले खुलासे


जब कोई व्यक्ति मरने वाला होता है तो मौत से ठीक पहले वह कुछ बुदबुदाता या बड़बड़ाता है। वह कुछ कहना चाहता है लेकिन लोग समझ नहीं पाते कि वह क्या बोल रहा है या क्या कहना चाहता है। अब एक नर्स ने इसको लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। दरअसल, अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक नर्स ने वीडियो शेयर कर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। जूली नाम की इस नर्स ने बताया कि आखिर लोग मरने से पहले क्या बोलते हैं।
नर्स ने बताया कि मौत से ठीक पहले इंसान अक्सर अपने प्रियजनों को याद करते हैं। चाहे वह पत्नी हो, बच्चे हों या मां-बाप हों। कई लोग ‘आई लव यू’ शब्द का प्रयोग करते हैं। उनके मुताबिक, आखिरी समय में सांस लेने में बदलाव, आवाज में घर्षण, आंख का लाल होना, त्वचा के रंग में बदलाव, टर्मिनल स्राव और बुखार सभी सामान्य चीजें हैं। वह कहती हैं कि उनके काम का सबसे अच्छा हिस्सा मरीजों और उनके परिजनों को मौत व मरने के बारे में शिक्षित करना है।