Sunday , March 8 2026 8:23 PM
Home / Uncategorized / अमिताभ बच्चन ने छुए चिरंजीवी की मां के पैर तो फैंस हुए मुरीद, ANR अवॉर्ड लेते वक्त भावुक हो गए तेलुगू सुपरस्टार

अमिताभ बच्चन ने छुए चिरंजीवी की मां के पैर तो फैंस हुए मुरीद, ANR अवॉर्ड लेते वक्त भावुक हो गए तेलुगू सुपरस्टार


मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने हाल ही तेलुगू स्टार चिरंजीवी को अक्किनेनी नागेश्वर राव नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया। नागार्जुन के पिता और फिल्म स्टार अक्किनेनी नागेश्वर राव की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर ये अवॉर्ड्स आयोजित किए गए। चिरंजीवी ने अमिताभ बच्चन के हाथों अवॉर्ड लेने के बाद उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बाद में अमिताभ ने भी चिरंजीवी की मां के पैर छुए।
इस इवेंट के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देख फैंस Chiranjeevi और Amitabh Bachchan की तारीफ कर रहे हैं। एक वीडियो में अमिताभ बच्चन खुद से उम्र में 13 साल छोटे चिरंजीवी को अवॉर्ड और शॉल भेंट करते नजर आ रहे हैं।
इमोशनल हुए चिरंजीवी, छुए अमिताभ बच्चन के पैर – इस मौके पर चिरंजीवी भी इमोशनल हो गए और उन्होंने झुककर अमिताभ बच्चन के पैर छूए। इसके बाद उन्होंने अमिताभ और नागार्जुन के साथ तस्वीर खिंचवाई। सम्मान पाने के बाद चिरंजीवी, अमिताभ को अपनी मां से मिलवाने ले गए। चिरंजीवी की मां से मिलकर अमिताभ ने उन्हें हाथ जोड़कर नमस्ते किया, और फिर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।