
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में नाटो में शामिल हुए फिनलैंड को बड़ी धमकी दी है। पुतिन ने कहा कि पड़ोसी फिनलैंड इस साल नाटो में शामिल हो गया है और उसे अब ‘समस्याएं’ हो सकती हैं। फिनलैंड रूस का पड़ोसी देश है और उससे 1300 किमी की सीमा साझा करता है। फिनलैंड का नाटो शामिल होना पूरे उत्तरी यूरोप के सुरक्षा परिदृश्य के लिए बड़ा बदलाव माना जा रहा है। फिनलैंड के नाटो में शामिल होने को रूसी राष्ट्रपति पुतिन के लिए बहुत बड़ा झटका माना जाता है जो लंबे समय से अमेरिका के नेतृत्व वाले इस सैन्य संगठन के विस्तार का कड़ा विरोध करते रहे हैं।
पुतिन ने इससे पहले कहा था कि यूक्रेन को नाटो में शामिल होने से रोकने के लिए उन्होंने विशेष सैन्य अभियान शुरू किया है। रूसी राष्ट्रपति ने अपने ताजा बयान में रविवार को कहा, ‘ वे (पश्चिमी देश) फिनलैंड को अपने साथ मिला लिए और उसे नाटो में शामिल कर लिया। क्यों, क्या हमारा फिनलैंड से कोई विवाद था? एक क्षेत्रीय विवाद समेत सभी मुद्दों को 20वीं सदी में ही सुलझा लिया गया था।’ उन्होंने फिनलैंड पर कहा, ‘इसमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन अब वहां हो सकता है क्योंकि अब हम लेनिनग्राड मिलिट्री डिस्ट्रिक का निर्माण करेंगे। निश्चित रूप से वहां पर सैन्य यूनिटों पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।’
Home / News / नाटो में शामिल हुआ पड़ोसी फिनलैंड तो रूसी राष्ट्रपति पुतिन आगबबूला, दे दी ‘यूक्रेन वाली’ धमकी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website