
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे पर हैं। उन्होंने गुरुवार को अमेरिकी संसद में भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने भारत और अमेरिका के साझे संबंधों की बात कही। जब प्रधानमंत्री संसद में भाषण दे रहे थे तो कई बार अमेरिका सांसद उनके सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाते नजर आए। इस दौरान मंच पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस बैठी थीं। उनकी तरफ इशारा करते हुए पीएम मोदी ने कुछ ऐसा कहा कि वो मुस्कुरने लगीं वहीं पूरा सदन तालियां बजाने लगा।
कमला हैरिस की ओर इशारा करके क्या कहा – दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और अमेरिका के संबंधों पर बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कमला हैरिस की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘अमेरिका की स्थापना एक समान दृष्टिकोण वाले लोगों से प्रेरित थी। अपने पूरे इतिहास में, आप दुनिया भर के लोगों को गले लगाते हैं और आपने उन्हें अमेरिकी सपने में समान भागीदार बनाया है। यहां लाखों लोग हैं जिनकी जड़ें भारत में हैं, उनमें से कुछ इस कक्ष में गर्व से बैठे हैं और एक मेरे पीछे है’
‘लोकतंत्र हमारे पवित्र और साझा मूल्यों में से एक है’ – अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘लोकतंत्र हमारे पवित्र और साझा मूल्यों में से एक है। पूरे इतिहास में एक बात स्पष्ट रही है कि लोकतंत्र वह भावना है जो समानता और सम्मान का समर्थन करती है। लोकतंत्र वह विचार है जो बहस और चर्चा का स्वागत करता है। लोकतंत्र वह संस्कृति है जो विचार और अभिव्यक्ति को पंख देती है। भारत को प्राचीन काल से ही ऐसे मूल्यों का सौभाग्य प्राप्त है। लोकतांत्रिक भावना के विकास में भारत लोकतंत्र की जननी है।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website