
इस्लामिक स्टेट ने मॉस्को में आतंकी हमले को अंजाम दिया है। इस हमले में 133 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जिसमें बच्चे शामिल हैं। इस्लामिक स्टेट को इतने से चैन नहीं मिला है। दहशत फैलाने के लिए अब आतंकियों ने हमले के दौरान का वीडियो जारी किया है। आतंकियों ने इमारत पर धावा बोल दिया। एके-47 से इन्होंने गोलियां बरसाईं। हॉल से लोग बाहर न निकल पाएं इसके लिए उन्होंने आग लगा दी। अब एक वीडियो में दिख रहा है कि आतंकियों ने गोली मारने के बाद लोगों की गर्दन को चाकू से काटा है।
मॉस्को के एक बाहरी इलाके में क्रोकस सिटी हॉल पर आतंकियों ने धावा बोल दिया। रूस पर यह 20 वर्षों में सबसे घातक हमला है। इससे जुड़े चार संदिग्ध हमलावरों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। नरसंहार के कुछ घंटो बाद ISIS ने यह वीडियो जारी किया है। वीडियो खून-खराबे से भरा है, जिस कारण हम इसे नहीं दिखा सकते। इसमें दिख रहा है कि चार आतंकी हाथों में बंदूक और चाकू लेकर शवों के करीब से गुजर रहे हैं। हॉल में घुसकर एक आतंकी ने मरे हुए लोगों को एक बार फिर गोली मारी।
गर्दन काटते दिखे आतंकी – वीडियो में एक आतंकी एक शव की गर्दन काटते हुए दिखा। इन्हें वीडियो में चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। ISIS ने वीडियो जारी करते हुए आतंकियों के चेहरे को ब्लर कर दिया है। साथ ही इनकी आवाज को भी बदल दिया। संदिग्ध हमलावरों को गिरफ्तार करने के बाद रूस ने उनसे पूछताछ का वीडियो फुटेज जारी किया है। शुक्रवार की रात आतंकी नकाब पहने और मशीनगन लहराते हुए हॉल में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान 6000 लोग मौजूद थे।
ऐसे किया हमला – प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चार हथियारबंद लोग क्रोकस सिटी हॉल में मेटल डिटेक्टर की ओर चुपचाप आए और फायरिंग शुरू कर दी। लोग इस हमले के बाद चिल्लाते हुए गिर पड़े। फुटेज में दिख रहा है कि खून से लथपथ शव फर्श पर पड़े हैं। आतंकियों ने बाद में हॉल में आग लगा दी। अन्गिशामकों और आपातकालीन कर्मचारियों ने 133 शव बरामद किए हैं। 100 लोग अभी भी अस्पताल में अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं।
Home / News / मारकर नहीं भरा मन तो दरिंदों ने काट दी गर्दन, शवों को मारी गोली… इस्लामिक स्टेट ने जारी किया मॉस्को हमले का वीडियो
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website