
अंजू बुधवार को वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान के लाहौर से भारत के अमृतसर शहर में आईं। पाकिस्तान से रवाना होने से पहले अंजू ने पाक स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के लोगों के साथ बातचीत में कहा कि यहां रहने के दौरान उनको बहुत सम्मान मिला। इतने महीनों में कभी उनको ऐसा नहीं लगा कि वो किसी परेशानी में हैं। यहां कभी भी मुझे किसी चीज की कोई कमी महसूस नहीं हुई। मैं इस चीज से बहुत खुश हूं कि यहां मुझे अपनेपन के साथ रखा गया। पाक स्टार ग्रुप ने खासतौर से मेरी बहुत हेल्प की। इस पर एक पाकिस्तानी शख्स ने कहा कि आप इंडिया जाएं या दुनिया की किसी भी कंट्री में जाएं। हमे मत भूलिएगा, हम आगे भी आपके साथ बातचीत करते रहेंगे। इस पर अंजू ने कहा कि वो कतई पाकिस्तान को नहीं भूलेंगी।
इस साल जुलाई में अंजू पर्यटक वीजा पर पाकिस्तान चली गई थीं। दो बच्चों की मां अंजू से राजस्थान में रहने वाले उनके परिवार ने सपंर्क किया तो पता चला कि वह पाकिस्तान में हैं। अंजू ने बताया कि वह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के रहने वाले नसरुल्ला से मिलने आई हैं। जिनसे उनकी मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। इसके बाद तो अंजू भारत और पाकिस्तान की मीडिया में छा गईं। करीब पांच महीने पाकिस्तान में बिताने के बाद अब वह अटारी वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत आई हैं।
पाकिस्तान जाकर कर ली थी शादी, बच्चों के लिए लौटीं – पाकिस्तान में अंजू ने नसरुल्ला से शादी कर ली थी। दोनों की शादी की तस्वीरें और मैरिज सर्टिफिकेट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अंजू ने अपना नाम भी बदलकर फातिमा रख लिया था। कुछ समय पहले अंजू ने कहा था कि उसको अपने बच्चों की याद सता रही है। ऐसे में वह अपने बच्चों को लिए वीजा को और नहीं बढ़वाएंगी और भारत लौटेंगी। नसरुल्ला ने भी कहा था कि अंजू अपने बच्चों से मिलने के लिए परेशान हैं तो ऐसे में उनका भारत जाना बेहतर है। अंजू के इससे पहले अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में भारत लौटने की खबर आई थी लेकिन दस्तावेजी प्रक्रिया में समय लग जाने की वजह से उनके भारत लौटने में देर हुई।
Home / News / भारत लौटते समय वाघा बॉर्डर पर अंजू ने पाकिस्तान के बारे में कहीं बड़ी-बड़ी बातें, सुनकर दुआ देने लगा पाकिस्तानी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website