Monday , February 16 2026 4:30 AM
Home / Uncategorized / भारत को ही क्यों बना रहे निशाना? रूसी तेल कंपनियों पर प्रतिबंध को लेकर पीयूष गोयल ने ब्रिटेन से पूछा तीखा सवाल

भारत को ही क्यों बना रहे निशाना? रूसी तेल कंपनियों पर प्रतिबंध को लेकर पीयूष गोयल ने ब्रिटेन से पूछा तीखा सवाल


केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने जर्मनी में यूके के व्यापार मंत्री से रूस की तेल कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंधों पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि जर्मनी और यूके की छूट के बावजूद भारत को क्यों निशाना बनाया जा रहा है। यूके मंत्री ने कहा कि वे भारत के साथ इस मुद्दे पर बात करने को तैयार हैं।
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जर्मनी के आधिकारिक दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बर्लिन में आयोजित ‘बर्लिन ग्लोबल डायलॉग’ में यूके के व्यापार मंत्री क्रिस ब्रायंट से रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जर्मनी और ब्रिटेन ने तो इन प्रतिबंधों से छूट मांगी थी, फिर भारत को क्यों निशाना बनाया जा रहा है। भारत की नायरा एनर्जी, जो रूस की रोसनेफ्ट के नियंत्रण में है, उन दो प्रमुख रूसी तेल कंपनियों में से एक है जिन पर ब्रिटेन ने भी प्रतिबंध लगाए हैं।
पीयूष गोयल ने अमेरिकी प्रतिबंधों पर सवाल उठाते हुए कहा, कि भारत को रोसनेफ्ट और लुकोइल पर नए प्रतिबंधों से क्यों अलग-थलग किया गया। जबकि जर्मनी और यूके ने अपनी रोसनेफ्ट सहायक कंपनियों के लिए छूट मांगी थी। उन्होंने कहा, शायद यूके ने पहले ही अमेरिका से तेल खरीदने को लेकर छूट हासिल कर ली है।
भारत को क्यों बनाया जा रहा निशाना? – इस पर पीयूष गोयल समकक्ष यूके के मंत्री क्रिस ब्रायंट ने कहा कि यह मामला हाल में रोसनेफ्ट पर लगे प्रतिबंधों से जुड़ा था और ब्रिटेन ने जर्मनी के साथ अपने मुद्दों को सुलझा लिया है और अमेरिकी भी कुछ ऐसा ही करेंगे। इस पर पीयूष गोयल ने सवाल पूछा कि तो फिर भारत को क्यों निशाना बनाया जा रहा हे?