Monday , February 16 2026 7:50 AM
Home / Uncategorized / जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलने पहुंची पत्नि बुशरा, आधा घंटे तक हुई मुलाकात

जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलने पहुंची पत्नि बुशरा, आधा घंटे तक हुई मुलाकात


पाकिस्तान में भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को पहली बार उच्च सुरक्षा वाली अटक जेल में अपनी पत्नी बुशरा बीबी से मुलाकात की। उनके वकील ने यह जानकारी दी। वकील नईम हैदर पंजुथा ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो संदेश में बताया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 70 वर्षीय अध्यक्ष और उनकी पत्नी के बीच आमने-सामने की यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली।
उन्होंने बताया, ”बुशरा बीबी से इमरान की मुलाकात आधे घंटे तक चली। बुशरा बीबी ने कहा कि खान साहब बिल्कुल ठीक हैं, लेकिन उन्हें क्लास सी में रखा गया है। उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद विधि दल को मिलने नहीं दिया गया। हम इस मामले को कल (शुक्रवार) उच्च न्यायालय में उठाएंगे।” इमरान की तीसरी पत्नी बुशरा पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं। वह एक आध्यात्मिक चिकित्सक हैं और उन्हें सूफीवाद के प्रति समर्पण के लिए जाना जाता हैं।