
क्या आप जॉनी डेप के बिना ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ फिल्म की कल्पना कर सकते हैं? क्या आप कैप्टन जैक स्पैरो के किरदार में किसी और एक्टर के बारे में सोच सकते हैं? या फिर क्या आप उन्हें इस मूवी में सपोर्टिंग रोल में इमेजिन कर सकते हैं? अगर आपका जवाब है नहीं, तो ये रिपोर्ट आपको निराश कर सकती है। इस मूवी के छठवें पार्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, आइये जानते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि Johnny Depp को कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया गया। इसकी वजह वो केस है, जो उनके और वाइफ एंबर हर्ड के बीच चला था। एंबर ने जॉनी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। भले ही जॉनी ये केस जीत गए हों, लेकिन उनकी लाइफ में काफी कुछ बदल गया।
फिल्म से कर दिया था बाहर! – एक दिन की शूटिंग के बावजूद कथित तौर पर जॉनी को ‘फैंटास्टिक बीस्ट्स 3’ से हटा दिया गया था। ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ फ्रेंचाइजी को आगे लेकर जाने के लिए डिज्नी (प्लस हॉटस्टार) कई आइडियाज पर काम कर रहा है। मार्गोट रॉबी स्टारिंग एक स्पिन-ऑप की अनाउंसमेंट की गई थी, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया।
Home / Entertainment / ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में सपोर्टिंग रोल में होंगे जॉनी डेप? फैंस बोले- हम फिल्म नहीं देखेंगे!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website