Monday , June 22 2026 5:44 AM
Home / Entertainment / 43 की उम्र में तीसरी बार मां बनेगी दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्‍ट्रेस, 11 साल पहले हुआ था मिसकैरेज

43 की उम्र में तीसरी बार मां बनेगी दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्‍ट्रेस, 11 साल पहले हुआ था मिसकैरेज

दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्‍ट्रेस का तमगा हासिल कर चुकीं ऐनी हैथवे फिर से प्रेग्‍नेंट हैं। जी हां, वह 43 साल की उम्र में तीसरी बार मां बनने वाली हैं। ब्रेकअप, डिप्रेशन से लेकर मिसकैरेज तक, उन्‍होंने अपने अब तक के जीवन में सबकुछ झेला है। ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ में एंडी सैक्स बनकर दुनिया को दीवाना बनाने वालीं ऐनी ने यह खुशखबरी ऐसे समय में दी है, जब अगले महीने 17 जुलाई 2026 को उनकी नई फिल्‍म ‘द ओडिसी’ भी रिलीज होने वाली है। ऐनी हैथवे ने 19 जून को अपनी प्रेग्‍नेंसी की घोषणा करते हुए बताया है कि वह पति एडम शुल्मन के साथ अपने तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर एक प्यारे से वीडियो के जरिए उन्‍होंने फैंस को यह गुड न्‍यूज दी है, जिसके बाद उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
ऐनी हैथवे पर वक्‍त मेहरबान है। दो महीने पहले ही अप्रैल 2026 में प्रतिष्‍ठ‍ित ‘पीपल मैगजीन’ ने उन्‍हें ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत स्टार 2026’ का खिताब दिया है। जबकि इसके ठीक बाद एक्‍ट्रेस के 27 साल लंबे करियर में एक और मील का पत्थर जुड़ा। 01 मई को रिलीज उनकी फिल्‍म ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ ब्‍लॉकबस्‍टर रही है और इसने दुनियभर में ₹5,650 करोड़ का ग्रॉस बिजनस किया। आगे वह क्रिस्‍टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ में दिखेंगी, जो पहले से ही एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ रही है। इसके अलावा उनकी ‘मदर मैरी’ भी रिलीज होगी।
ऐनी हैथवे ने वीडियो शेयर कर दिया प्रेग्‍नेंसी का ऐलान – ऐनी हैथवे ने प्रेग्‍नेंसी के ऐलान को लेकर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह एक ढीली-ढाली सफेद ड्रेस पहने फ्रेम में आती हुई दिखाई देती हैं, शुरुआत में अपने हाथों को अपने पेट के सामने रखती हैं। बैकग्राउंड में बारबरा लुईस का क्लासिक गाना ‘बेबी आई एम योर्स’ बजता है और वह अपने हाथों को नीचे करती हैं। इसके बाद उनका बेबी बंप दिखाई देता है। वह मुस्कुराती हैं और फिर फ्रेम से बाहर चली जाती हैं। ऐनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा है, ‘बेबी, आई एम योर्स।’
2012 में शादी, 10 साल का है बड़ा बेटा, छोटा 6 साल का – ऐनी हैथवे की प्रेग्नेंसी की घोषणा ने उनके फैंस को खुश कर दिया है। कमेंट सेक्शन को बधाई और हार्ट इमोजी की बाढ़ सी आ गई है। एक्‍ट्रेस और उनके पति एडम शुल्मन पहले से ही दो बेटों- जोनाथन (10) और जैक (6) के माता-पिता हैं। ऐनी और शुल्मन ने साल 2012 में शादी की थी और 2016 में बड़े बेटे जोनाथन को जन्‍म दिया था। छोटा बेटा जैक इसके तीन साल बाद 2019 में पैदा हुआ। अब 7 साल बाद वह एक बार फिर मां बनेंगी।
ऐनी हैथवे कौन हैं? – ऐनी हैथवे एक अमेरिकी एक्‍ट्रेस हैं। उन्‍होंने 1999 में टीवी शो ‘गेट रीयल’ से एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू किया था। जबकि साल 2001 में ‘द प्रिंसेज डायरीज’ से वह फिल्‍मों में आईं। ऐनी की पहचान उनकी दमदार अदाकारी से है। उन्‍हें अपने 27 साल के करियर में अब तक एक ऑस्‍कर अवॉर्ड, एक BAFTA अवॉर्ड, एक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और एक प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड मिल चुके हैं। वह कितनी पॉपुलर और सक्‍सेसफुल हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाइए कि उनकी फिल्‍मों ने अब तक दुनियाभर के बॉक्स ऑफ‍िस पर कुल ₹6900 करोड़ से अध‍िक की कमाई की है।
ऐनी हैथवे का पति कौन है? – ऐनी हैथवे ने 29 सितंबर 2012 को एक पारंपरिक यहूदी समारोह में एक्‍टर और बिजनसमैन एडम शुल्‍मन से शादी की। उन्होंने अपनी शादी की तस्‍वीरों के लिए एक कॉन्‍ट्रैक्‍ट साइन किया था और इससे जमा पैसे समलैंगिक विवाह की वकालत करने वाले ग्रुप ‘फ्रीडम टू मैरी’ को दान कर दिए।
ऐनी हैथवे का हुआ था मिसकैरेज – ऐनी हैथवे ने एक पुराने इंटरव्‍यू में खुलासा किया था कि बड़े बेटे जोनाथन के जन्म (2016) से पहले भी वह एक बार प्रेग्‍नेंट हुई थीं। यह बात 2015 की है। शादी के बाद यह पहला बच्‍चा था, इसलिए एडम और वो जैसे सपनों की दुनिया में थे। लेकिन फिर कुछ मेडिकल कारणों से उनका म‍िसकैरेज हो गया।
ऐनी हैथवे का ब्रेकअप और डिप्रेशन- एडम शुल्‍मन से शादी से पहले ऐनी हैथवे एक बार डिप्रेशन का श‍िकार भी बनीं। दअसल, 2004 से 2008 तक वह इटैलियन रियल एस्टेट डेवलपर Raffaello Follieri को डेट कर रही थीं। जून 2008 में Follieri को गिरफ्तार किया गया। पता चला कि उसने अपने नॉन-प्रॉफिट जानकारी वाले फॉर्म जमा नहीं किए थे। उस पर निवेशकों को धोखा देने का आरोप लगा, जिसमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्‍ल‍िंटन भी थे। Follieri को साढ़े चार साल की जेल हुई और 2008 में दोनों का रिश्‍ता टूट गया। ऐनी हैथवे बताती हैं, ‘उस वक्‍त मैंने फिर से सिगरेट पीना शुरू कर दिया। मैं डिप्रेशन में चली गई। बाद में सिगरेट छोड़ा और फिर से शाकाहारी बन गई। 2012 की शुरुआत में मैं वीगन बन गई, लेकिन फिर 2014 में मछली खाना शुरू कर दिया। साल 2018 से मैं शराब पीना छोड़ चुकी हूं।’
ऐनी हैथवे की नेट वर्थ और फीस – एक अपुष्‍ट रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2026 तक ऐनी हैथवे की टोटल नेट वर्थ ₹746.74 करोड़ थी। उनके पास कई आलीशान घर हैं, जिनमें साउथ कैलिफोर्निया में एक शैले (जहां वह रहती हैं) और न्यूयॉर्क के अपर वेस्ट साइड में एक पेंटहाउस भी है। ऐनी की कमाई का मुख्य जरिया उनका दो दशकों का एक्‍ट‍िंग करियर और एंडोर्समेंट डील है। साल 2020 में फ‍िल्म ‘द विचेज़’ के लिए उन्हें $15 मिलियन फीस मिली थी। जबकि वेब शो ‘वी क्रैश्‍ड’ के लिए $6 मिलियन की मोटी रकम वसूली।