Thursday , October 15 2026 11:56 AM
Home / Entertainment / विद्युत जामवाल के मुरीद हुए WWE फाइटर कोडी रोड्स, फ‍िटनेस देख एंड्रयू शुल्‍ज बोले- वो इंडिया के जैकी चेन हैं

विद्युत जामवाल के मुरीद हुए WWE फाइटर कोडी रोड्स, फ‍िटनेस देख एंड्रयू शुल्‍ज बोले- वो इंडिया के जैकी चेन हैं


बॉलीवुड एक्‍टर विद्युत जामवाल इन दिनों अपने हॉलीवुड डेब्‍यू ‘स्‍ट्रीट फाइटर’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्शन स्टार विद्युत जामवाल की फिटनेस के वैसे तो हम सब कायल हैं, लेकिन अब मशहूर अमेरिकी WWE फाइटर कोडी रोड्स भी उनके मुरीद हो गए हैं। पॉपुलर वीडियो गेम फ्रेंचाइजी ‘स्ट्रीट फाइटर’ के लाइव-एक्शन रीबूट में विद्युत का अंदाज देख कोडी रोड्स ने उनकी जमकर तारीफ की है। एक्‍टर ने फिल्‍म में योग मास्टर और योद्धा धलसिम का किरदार निभाया है। रेसलर कोडी रोड्स और कॉमेडियन एंड्रयू शुल्ज ने विद्युत को ‘इंडिया का जैकी चेन’ बताया है।
विद्युत जामवाल जबरदस्‍त मार्शल आर्टिस्‍ट भी हैं। ‘स्ट्रीट फाइटर’ में धलसिम के किरदार में रंगने के लिए उन्‍होंने खूब मेहनत की भी की है। हाल ही उन्‍होंने अपने एक इंटेंस वर्कआउट का वीडियो भी शेयर किया था। इसमें वह कलारीपयट्टू से जुड़ा कठिन एक्सरसाइज करते नजर आए। जबकि फिल्‍म से जुड़े एक हालिया इवेंट में 45 साल के एक्‍टर ने 15 मिनट सांस रोककर और 20 मिनट तक बिना पलक झपकाकर सबको दंग कर दिया था।
WWE रेसलर कोडी रोड्स ने विद्युत को बताया ‘GOAT’ – फिल्‍म में विद्युत जामवाल के को-स्टार और मशहूर रेसलर कोडी रोड्स ने यूट्यूब पॉडकास्ट ‘फ्लैग्रेंट’ पर एक्‍टर की तारीफ की है। उन्‍होंने विद्युत को ‘GOAT’ यानी अपने क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ लोगों में से एक बताया। उन्होंने याद किया कि फिल्म के ट्रेलर से जुड़े एक इवेंट में विद्युत उनके लिए प्रार्थना कर रहे थे। कोडी ने उनके बालों और लुक की भी तारीफ की और कहा कि वह बेहद शानदार इंसान हैं। कोडी ने कहा कि विद्युत से मिलने के बाद वह इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने अपनी पत्नी ब्रांडी को फोन करके उनके बारे में बताया। कोडी ने विद्युत को दुनिया के ‘सबसे हैंडसम लोगों में से एक’ भी कहा है।
कॉमेडियन एंड्रयू शुल्ज ने विद्युत को बताया- इंडिया का जैकी चेन – पॉडकास्ट में मौजूद कॉमेडियन एंड्रयू शुल्ज ने भी विद्युत की तारीफ की। उन्हें असल जिंदगी में एक ‘साधु’ जैसा बताया। कहा, ‘विद्युत एक बेहद दिलचस्प इंसान हैं और उनकी फिटनेस कमाल की है। मैं फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ डिनर करता था।’ एंड्रयू ने बातचीत के दौरान विद्युत जामवाल की तुलना मार्शल आर्ट्स के दिग्गज जैकी चैन से करते हुए कहा, ‘वह भारत के जैकी चैन जैसे हैं।’