
हर कोई जानता है कि एटीएम मशीन में कार्ड स्वैप करो, सीक्रेट पिन डालो और पैसा बाहर आ जाता है लेकिन इस वीडियों को देखकर आप पैसे बाहर आने के तरीके को देख हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे। फेसबुक पर इस वीडियो ने तहलका मचाया हुआ है। दो लड़कों ने एक बॉडी को एटीएम मशीन की तरह बना दिया है।
इस मजेदार वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा नोट को मोड़कर पेट के अंदर फंसा देता है और पेट को दोनों तरफ से पकड़कर छिपा दिया जिसके बाद दूसरा कार्ड स्वैप करता है और पिन नंबर डालता है जिसके बाद तुरंत बाहर पैसे निकलकर आ जाते हैं। ये वीडियो फेसबुक पर साइपन जैकरी इटिबस ने शेयर किया है। अब तक इस वीडियो के 11 मिलियन व्यूज हो चुके हैं, 2 लाख से ज्यादा शेयर्स और 53 हजार से ज्यादा रिएक्शंस मिल चुके हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website