
अमित मालवीय ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति के बीच, विपक्ष के कुछ वर्ग ईंधन की कमी और कीमतों में भारी वृद्धि को लेकर दहशत फैलाने के लिए गलत सूचना अभियान चला रहे हैं। लेकिन लोगों को इन सूचनाओं के बहकावे में आने की कोई जरूरत नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को आरोप लगाया कि विपक्ष के कुछ धड़े पश्चिम एशिया में ‘युद्ध जैसे हालात’ के बीच ईंधन की कमी और कीमतों में भारी वृद्धि के दावों के जरिए दहशत फैलाने के लिए ‘भ्रामक सूचना’ फैलाने के अभियान में जुटे हैं। भाजपा ने लोगों से इस प्रकार के ‘दुष्प्रचार’ के प्रभाव में नहीं आने का अनुरोध किया।
सत्ताधारी दल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने ‘वैश्विक अस्थिरता’ के बावजूद यह सुनिश्चित किया है कि भारत के लोगों को आपूर्ति में अचानक कमी और ईंधन की कीमत में बेतहाशा बढ़ोतरी का सामना नहीं करना पड़े।
भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति के बीच विपक्ष के कुछ धड़े ईंधन की कमी और कीमतों में भारी वृद्धि को लेकर दहशत फैलाने के लिए गलत सूचना फैलाने का अभियान चला रहे हैं। इससे प्रभावित होने की कोई जरूरत नहीं है।’’
क्या होगी नई रणनीति – मालवीय ने कहा कि भारत ने पिछले एक दशक में एक ‘लचीला, विविध और भविष्योन्मुखी’ ऊर्जा सुरक्षा ढांचा तैयार किया है। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की जरूरत का 88 फीसदी हिस्सा आयात करने वाले भारत की अर्थव्यवस्था के लिए ऊर्जा सुरक्षा सबसे अहम है। युद्धों, प्रतिबंधों, आपूर्ति में व्यवधान और कीमतों में अचानक होने वाले झटकों से उत्पन्न जोखिमों को पहचानते हुए, सरकार ने ऊर्जा की “त्रिकोणीय दुविधा” – उपलब्धता, सामर्थ्य और स्थिरता – पर आधारित एक रणनीति अपनाई है।
Home / Uncategorized / क्या युद्ध के चलते पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने वाले हैं? BJP ने कर दिया सबकुछ क्लियर; नई रणनीति भी बताई
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website