
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो की राजधानी किंशासा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ गणमान्य व्यक्ति सोमवार को कांगो की राजधानी में एक फुटब्रिज का उद्घाटन करने के लिए एकत्र हुए हैं, जैसे ही वे पुल के उद्घाटन का रिबन काटते हैं, पुल गिर जाता है. बमुश्किल अतिथियों को बचाया जाता है. डर के मारे उनका बुरा हाल होता है और पुल के उद्घाटन के दौरान जश्न मनाने की उनकी योजना पर पानी फिर जाता है. क्योंकि उद्घाटन करने वाले अतिथि के साथ शामिल लोगों के हाथ में शैंपेन की बोतल भी है.
पुल के उद्घाटन का ये दृश्य देखकर दर्शक शोरगुल मचाने लगते हैं और अतिथि भी जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं. इसका वीडियो समाचार एजेंसी रायटर्स ने जारी किया है. इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अतिथि जैसे ही उद्घाटन का फीता काटते हैं वैसे ही पुल गिर जाता है.
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website