
भले करोड़ों लोग रोज अपना फोन अनलॉक करने के लिए अपने उंगली के निशान यानी कि फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि मृत्यु के बाद फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर यूजर की उंगली को पहचानने से मना कर देता है। ऐसा शरीर में बहने वाले हल्के करंट की वजह से होता है, जिसे फिंगरप्रिंट सेंसर उंगलियों के निशान के साथ-साथ रीड करता है। मृत्यु के बाद यह हल्का करंट शरीर से खत्म जाने की वजह से फिंगरप्रिंट से भी फोन अनलॉक नहीं होता।
आज कई स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है और लोग उसी से अपना फोन अनलॉक कर पाते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि मृत्यु के बाद आपके फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर आपकी उंगली से भी फोन को अनलॉक नहीं कर सकता। इसके पीछे की एक वजह फिंगरप्रिंट सेंस की खास बनावट और काम करने का तरीका होता है और दूसरी मृत्यु के बाद इंसान के शरीर में आने वाले कुछ बदलाव।
इसे समझने के लिए आपको पहले यह जानना जरूरी है कि फिंगरप्रिंट स्कैनर आपकी उंगली की मदद से फोन को अनलॉक कैसे कर पाता है?
कैसे काम करता है फिंगरप्रिंट सेंसर? – आपके फोन में लगा फिंगरप्रिंट सेंसर सिर्फ उंगली के निशानों की तस्वीर नहीं लेता बल्कि त्वचा पर मौजूद हल्की नमी, गर्माहट और शरीर के अंगर चल रहे बेहत सूक्ष्म करंट को भी कैच कर सकता है।
इस तरह से फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर समझ पाता है कि सेंसर पर उंगली के तौर पर रखी जा रही चीज जिंदा है या मृत। इन तमाम जानकारियों को प्रोसेस करके ही फोन फिंगरप्रिंट की मदद से आपके फोन को अनलॉक कर पाता है।
मरने के बाद उंगली क्यों नहीं पहचानता फोन? – एक जिंदा इंसान के शरीर में खून लगातार दौड़ता रहता है और त्वचा में हल्का सा करंट और नमी बनी रहती है। मृत्यु के कुछ ही देर बाद जब दिल धड़कना बंद कर देता है और उंगलियों की नमी सूख जाती है, तो तव्चा पर मौजूद रहने वाला हल्का करंट भी खत्म हो जाता है।
फिंगरप्रिंट सेंसर के काम करने के लिए इस करंट का होना जरूरी है। इसके अलावा मृत्यु के बाद त्वचा सिकुड़ जाती है और फिंगरप्रिंट की बनावट में भी थोड़ा फर्क आ जाता है।
ऐसे में जब सेंसर को समझ नहीं पाता कि शरीर जिंदा है या नहीं, तो वह उंगली को अमान्य मानकर फोन को अनलॉक करने से मना कर देता है।
फोन का वारिस कर सकते हैं सेट – अगर आप चाहते हैं कि किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार आपके फोन और उसमें मौजूद जरूरी फोटो, कागजात और डेटा को हासिल कर सके, तो इसके लिए कंपनियां खास सुविधा देती हैं। इसके लिए आईफोन चलाने वाले लोग अपनी Apple ID में Legacy Contact को शामिल कर सकते हैं।
इसमें आप परिवार या जान-पहचान के किसी भरोसेमंद सदस्य के नाम को जोड़ सकते हैं। जरूरत पड़ने पर वह व्यक्ति डेथ सर्टिफिकेट और खास कोड की मदद से आपके आईक्लाउड डेटा को हासिल कर सकता है।
एंड्रॉयड यूजर्स क्या कर सकते हैं? – ऐपल के Legacy Contact की तरह ही गूगल एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर इनएक्टिव अकाउंट मैनेजर नाम का फीचर देता है। इसकी सेटिंग में आप तय कर सकते हैं कि जब आपका अकाउंट एक तय समय तक इस्तेमाल न हो, तो आपके द्वारा चुने गए शख्स को ईमेल भेज दे और उसे आपकी फोटो, ईमेल या ड्राइव का डेटा डाउनलोड करने की इजाजत दे दे।
गौर करने वाली बात है कि सुरक्षा नियमों की वजह से कंपनी सीधे फोन का लॉक या पासवर्ड तोड़ने की अनुमति नहीं देती। ऐसे में पहले से किसी भरोसेमंद को अपनी डिजिटल नॉमिनी बनाकर रखना चाहिए।
Home / Business & Tech / मौत के बाद फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर क्यों नहीं पहचानता उंगली? जानें वजह और डेटा पाने का सही तरीका
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website