अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में स्थित एक गुरुद्वारे में दो लोगों को गोली मार दी गई है। अधिकारियों ने घटना का संबंध ‘नफरती अपराध’ से होने से इनकार किया है। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता सार्जेंट अमर गांधी के मुताबिक, गोलीबारी गुरुद्वारा सैक्रामेंटो सिख सोसाइटी में रविवार दोपहर ढाई बजे हुई। घटना गुरुद्वारे में पहले नगर कीर्तन के दौरान …
Read More »World
या तो इमरान खान की हत्या हो जाएगी या फिर… पाकिस्तान के गृहमंत्री का सनसनीखेज दावा
पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सत्ताधारी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के दुश्मन हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘देश की राजनीति को ऐसी जगह पहुंचा दिया है जहां या तो उनकी हत्या हो जाएगी या फिर हमारी।’ सनाउल्ला पार्टी के वरिष्ठ नेता भी हैं और ऐसे में …
Read More »इजरायल में बेंजामिन नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री को हटाया तो नाराज हुई जनता, सड़कों पर पीएम के खिलाफ उतरे लोग
रविवार रात से इजरायल के शहर तेल अवीव में बड़े पैमाने पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं। नेतन्याहू ने अपने रक्षा मंत्री योव गैलेंट को बर्खास्त कर दिया है और इसके बाद से ही जनता में नाराजगी है। वो एक बार फिर से पीएम के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे हैं। जिस रक्षा मंत्री को नेतन्याहू ने बर्खास्त …
Read More »अमेरिका के कैलिफोर्निया में गुरुद्वारे में फायरिंग, दो व्यक्ति घायल, पुलिस ने हेट क्राइम मानने से किया इनकार
अमेरिका के कैलिफोर्निया में आने वाले सैक्रामेंटो स्थित एक गुरुद्वारे में गोलीबारी की खबरें हैं। यह घटना नगर कीर्तन डे पर हुई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, रविवार को गुरुद्वारा सैक्रामेंटो सिख सोसाइटी मंदिर में दो लोगों को गोली मार दी गई और एक संदिग्ध …
Read More »रूस का कदम खतरनाक और गैर जिम्मेदाराना… बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात करने के फैसले पर भड़का नाटो
रूस ने अपने टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियारों को बेलारूस में तैनात करने की घोषणा की है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के इस ऐलान की नाटो ने आलोचना की है। NATO के एक प्रवक्ता ने कहा कि रूस की यह घोषणा खतरनाक और गैर जिम्मेदाराना है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शनिवार को कहा था कि टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियारों को बेलारूस में तैनात करने …
Read More »पाकिस्तान में गजब हो रहा, राष्ट्रपति को फटकार लगा रहे प्रधानमंत्री, पद से हटाए जाएंगे इमरान के खास आरिफ अल्वी?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को बताया कि पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा चुनावों के संबंध में उनका पत्र पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की प्रेस विज्ञप्ति की तरह है, जो स्पष्ट रूप से पक्षपातपूर्ण प्रकृति का है और इमरान खान के नेतृत्व वाली पार्टी के एकतरफा और सरकार विरोधी विचारों का समर्थन करता है। जियो न्यूज …
Read More »उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने गार्सेटी को भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में दिलाई शपथ
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने वाशिंगटन में शुक्रवार को आयोजित शपथ समारोह में लॉस एंजिलिस के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी को भारत में अमेरिका के नए राजदूत के रूप में आधिकारिक रूप से शपथ दिलाई। अमेरिकी सीनेट ने इस महीने की शुरुआत में भारत में अमेरिका के अगले राजदूत के रूप में गार्सेटी के नामांकन की पुष्टि कर दी …
Read More »उत्तर कोरिया ने पानी के अंदर हमला करने वाले परमाणु ड्रोन का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया ने पानी के भीतर हमला करने में सक्षम परमाणु ड्रोन का परीक्षण किया है। सरकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने शुक्रवार को यह रिपोर्ट दी हैं। रिपोर्टस में बताया गया है कि ड्रोन को मंगलवार को रिवॉन काउंटी के तट पर एक ड्रिल के लिए तैनात किया गया था, ड्रिल के दौरान उत्तर कोरियाई ड्रोन ने 59 …
Read More »भारत की सख्ती के बाद ब्रिटेन सरकार अलर्ट, इंडिया हाउस में सुरक्षा कड़ी…हेलिकॉप्टर से की जा रही निगरानी
ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लीवरली ने कहा कि उनकी सरकार खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों के अस्वीकार्य हिंसक कृत्यों के बाद यहां भारतीय उच्चायोग में सुरक्षा की समीक्षा करेगी। करीब 2,000 प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को यहां भारतीय मिशन के बाहर पहुंचकर खालिस्तान के झंडे लहराते हुए प्रदर्शन किया तथा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं अवरोधकों के बीच वस्तुओं को फेंका और नारेबाजी …
Read More »दलाई लामा ने चीन को चिढ़ाया! मंगोलियाई बच्चे को बनाया बौद्ध धर्म का तीसरा सबसे बड़ा धर्मगुरु
बौद्ध धर्म के सर्वोच्च नेता दलाई लामा ने अमेरिका में पैदा हुए मंगोलियाई बच्चे को तिब्बती बौद्ध धर्म में तीसरे सबसे महत्वपूर्ण आध्यात्मिक नेता का दर्जा दिया है। यह बच्चा दलाई लामा और पंचेन लामा के बाद बौद्ध धर्म का तीसरा सबसे बड़ा धर्मगुरु बना है। इस बच्चे की उम्र 8 साल बताई जा रही है। बौद्ध धर्म में धर्मगुरुओं …
Read More »
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website