Saturday , March 28 2026 6:12 PM
Home / News / World (page 511)

World

पाकिस्तानी पुलिस की जांच टीम के सामने पेश हुए

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) बुधवार को आतंकवाद के एक मामले में पूछताछ के लिए इस्लामाबाद पुलिस की संयुक्त जांच टीम (जेआईटी) के समक्ष उपस्थित हुए। खान के खिलाफ यह मामला पिछले महीने इस्लामाबाद में आयोजित एक रैली में पुलिस, न्यायपालिका और अन्य संस्थानों को कथित रूप से धमकी देने के सिलसिले में दर्ज किया गया है। …

Read More »

बैंक नहीं दे रहा था पैसा तो खिलौने वाली बंदूक से डरा कर खाते से निकाले 13,000 डॉलर

लेबनान में बेरूत स्थित एक बैंक की शाखा में कुछ कार्यकर्ताओं के साथ एक महिला बुधवार को खिलौने वाली एक पिस्तौल के साथ पहुंची और बैंक में जमा अपनी राशि में से 13,000 अमरीकी डालर निकलवा लिये। साली हाफ़िज़ ने स्थानीय अल-जदीद टीवी को बताया कि उसे अपनी बहन के कैंसर के इलाज के लिए धनराशि की ज़रूरत है। हाफिज …

Read More »

मस्कट में उड़ान से ठीक पहले एयर इंडिया के प्लेन में लगी आग, इंजन से धुआं नजर आने के बाद हुई जानकारी

मस्कट में बुधवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के एक इंजन से आग और धुआं उठते हुए नजर आने के बाद 151 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) इस घटना की जांच कर रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना उस समय हुई जब कोच्चि जाने वाला बोइंग 737-800 विमान हवाई अड्डे पर …

Read More »

रूस के खिलाफ यूक्रेन को समर्थन पर अमेरिका का बड़ा ऐलान, अब कही ये बात

अमेरिका ने एक बार फिर रूस के खिलाफ संघर्ष में यूक्रेन को समर्थन जारी रखने की बात कही है. अमेरिका ने कहा कि यूक्रेन के लोग अपनी जमीन वापस पाने के लिए लगातार कड़ा संघर्ष कर रहे हैं. इसलिए वह यूक्रेन को युद्ध में सफल होने के लिए हर जरूरी समर्थन देना जारी रखेगा. व्हाइट हाउस ने क्या कहा : …

Read More »

FATF के एशिया-प्रशांत समूह ने दिखाया पाकिस्तान को आईना, आतंकवाद को लेकर खोली पोल

फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) के एशिया-प्रशांत समूह ने अब पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए आतंकवाद वित्तपोषण पर इसकी पोल खोल दी है । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एशिया-प्रशांत समूह की रिपोर्ट के मुताबिक धनशोधन और आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने से संबंधित 11 में से 10 अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर पाकिस्तान की प्रभावशीलता को ‘निम्न’ स्तर का आंका गया है। …

Read More »

महामारी की शुरूआत के बाद आज पहली बार विदेश जा रहे राष्ट्रपति शी, क्या कोविड प्रोटोकॉल का पालन करेंगे?

चीन ने मंगलवार को कहा कि इस हफ्ते शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग की विदेश यात्रा को ‘सुरक्षित और सफल’ बनाने को लेकर यह संबद्ध देशों के साथ काम कर रहा है। शी, दो साल से अधिक समय पहले कोरोना वायरस महामारी की शुरूआत होने के बाद से पहली बार …

Read More »

दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत लंदन पहुंचा, बकिंघम पैलेस में अंतिम रात रहेगा पार्थिव शरीर

ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम को स्कॉटलैंड से लंदन पहुंचा। उनके ताबूत को अंतिम रात बकिंघम पैलेस में रखा जाएगा। महारानी के ताबूत को बुधवार से चार दिन के लिए वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा जाएगा और सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महारानी का गत बृहस्पतिवार को 96 साल की उम्र में बाल्मोरल कैसल …

Read More »

ब्रिटेन में शोक के बीच उठ रहे बगावती सुर या ‘अभिव्यक्ति की आजादी’?

ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (British Queen Elizabeth II) के निधन के बाद राजशाही के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों की गिरफ्तारी से ब्रिटेन में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर बहस तेज हो गई है। एडिनबर्ग में एक महिला ने तख्ती लेकर प्रदर्शन किया था जिस पर ‘भाड़ में जाए साम्राज्यवाद, राजशाही खत्म करो’ लिखा था, जिसके बाद पुलिस ने …

Read More »

ब्रिटिश क्वीन के लिए उमराह करने मक्का पहुंच गया यमनी शख्स, मस्जिद के भीतर दिखाया बैनर, हुआ गिरफ्तार

यमन के एक शख्स को कथित रूप से सऊदी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ‘आत्मा की शांति’ के लिए इस्लाम के पवित्र शहर मक्का में ‘उमराह’ करने आया था। न्यूज एजेंसी एएफपी की खबर के अनुसार, यमनी नागरिक ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह मक्का …

Read More »

श्रीलंका की 30 प्रतिशत आबादी गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रही

संयुक्त राष्ट्र के दो संगठनों ने सोमवार को कहा कि लगभग 30 प्रतिशत की श्रीलंका की आबादी तीव्र खाद्य असुरक्षा का सामना कर रही है, जो पर्याप्त जीवन रक्षक सहायता और आजीविका सहायता प्रदान नहीं किए जाने पर और भी बदतर हो सकती है। अपनी नवीनतम रिपोर्ट में, खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) और संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) …

Read More »