Saturday , March 28 2026 10:27 AM
Home / Uncategorized / अमेरिकी H-1B वीजा में देरी भारतीयों पर बहुत भारी, 182 दिन रह गए तो चौतरफा संकट

अमेरिकी H-1B वीजा में देरी भारतीयों पर बहुत भारी, 182 दिन रह गए तो चौतरफा संकट


अमेरिका के H-1B वीजा धारक भारतीयों के सामने बहुत बड़ा संकट मुंह बाए खड़ा है। अगर वह भारत आए हुए हैं और उनकी वीजा स्टैंपिंग में देरी हो रही है तो उनकी जॉब को जोखिम है, सैलरी कटने का खतरा है और यहां तक कि उन्हें भारत में भी इनकम टैक्स का भुगतान करना पड़ सकता है। यह स्थिति अमेरिका से भारत आए कई भारतीयों के सामने है। दरअसल, ट्रंप प्रशासन की ओर से वीजा आवेदकों की सोशल मीडिया एक्टिविटीज की सख्ती से जांच की जा रही है, जिससे वीजा स्टैंपिंग में बहुत देरी हो रही है और लोग भारत में ही फंसे हुए हैं।
वीजा की देर से संकट ही संकट – ET की एक रिपोर्ट के अनुसार वीजा इंटरव्यू की तारीखें खिसका कर मार्च, अप्रैल या उसके बाद भी कर दी गई हैं। इस वजह से अमेरिका में काम करने वाले कई भारतीय की जॉब खतरे में पड़ गई है। इमिग्रेशन एक्सपर्ट का कहना है कि खासकर जो लोग छोटी कंपनियों या स्टार्टअप में काम कर रहे हैं, उन्हें ज्यादा दिक्कत हो रही है। यही नहीं,ज्यादा समय तक लगातार भारत में रहने से ऐसे लोग यहां भी आयकर के दायरे में आ सकते हैं।