Saturday , March 28 2026 10:24 AM
Home / Uncategorized / NASA भी मान गया होगा ISRO का लोहा! Axiom-4 मिशन में हमारे वैज्ञानिकों के अलर्ट पर पकड़ी गई थी बड़ी खामी

NASA भी मान गया होगा ISRO का लोहा! Axiom-4 मिशन में हमारे वैज्ञानिकों के अलर्ट पर पकड़ी गई थी बड़ी खामी


इसरो ने एक अंतरिक्ष यान में बड़ी खामी का पता लगाया, जिसे नासा भी नहीं समझ पाया था। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा के दौरान यह घटना हुई।
कम संसाधनों के बावजूद भी ISRO कितनी कुशलता से काम कर रहा है, यह समझने के लिए हाल ही में हुई घटना बेहद अहम है। हमारे कुशल वैज्ञानिकों ने एक अंतरिक्ष यान में कुछ समय पहले एक ऐसी बड़ी खामी को पकड़ लिया था, जिसे NASA भी नहीं समझ पाया था। ISRO के वैज्ञानिकों के कहने पर जब जांच की गई तो खामी बड़ी निकली और बाद में हुए घटनाक्रमों से इस बात पर मुहर भी लग गई।
आपको याद होगा कि हाल ही में भारतीय वैज्ञानिक और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की सफल यात्रा करके सकुशल लौट आए हैं। शुभांशु साथी वैज्ञानिकों के साथ जिस अंतरिक्ष यान से रवाना हुए थे, उसमें ही ISRO ने खामी का पता लगाया था। इसरो के कहने पर ही बाद में अंतरिक्ष यान की गहन जांच की गई, जिसके चलते मिशन में देरी भी हुई। लेकिन इस जांच में एक बड़ी खामी सामने आ गई थी।