
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक संबोधन में कहा कि पेड़ रात को ऑक्सीजन बनाते हैं, जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। अपलोड की गई क्लिप के कैप्शन में कहा गया कि पेड़ रात को ऑक्सीजन बनाते हैं : आइंस्टाइन खान ने अपने मंत्रियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए यह दिखाया।
वीडियो की शुरुआत में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यह कहते हुए सुनाई देते हैं, दस सालों के अंदर 70 फीसदी जो ग्रीन कवर था, वह कम हुआ। उसके नतीजे तो आने थे, दरख्त (पेड़) हवा को साफ करते हैं, ऑक्सीजन देते हैं रात को। कार्बन डाइऑक्साइड को सोंखते हैं।
एक यूजर ने लिखा, पेड़ रात को ऑक्सीजन बनाते हैं ना कि कर्बन डाइऑक्साइड; पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम का ताजा ज्ञान। दूसरे ने लिखा, आप ऑक्सफोर्ड ग्रेजुएट हैं, इसके लिए मैं आपका सम्मान करता हूं!! मेरा बेटा कक्षा सात में पढ़ता है, उसकी जीव विज्ञान की किताब से पाठ पढ़ें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website