
भारतीय झंडे वाला तीसरा जहाज ‘जग लाडकी’ बुधवार सुबह सुरक्षित गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया। ‘जग लाडकी’ एक तेल टैंकर है और यह 80,800 टन मर्बान क्रूड ऑयल लेकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत आया है।
‘जग लाडकी’ से पहले दो भारतीय एलपीजी टैंकर- शिवालिक और नंदा देवी ईरान के होर्मुज स्ट्रेट से गुजरते हुए इंडियन नेवी की सुरक्षा घेरे में भारत पहुंच चुके हैं। जब ओमान की खाड़ी में यूएई के फुजैराह बंदरगाह पर ‘जग लाडकी’पर कच्चा तेल लोड किया जा रहा था तभी ईरान ने वहां हमला कर दिया था।
‘जग लाडकी’ की मौजूदगी में फुजैराह पोर्ट पर हमला हुआ – भारतीय नौ सेना की सुरक्षा घेरे में ‘जग लाडकी’और इसपर सवार सभी भारतीय नाविक सुरक्षित अपने देश पहुंच चुके हैं। ‘जग लाडकी’ रविवार को फुजैराह पोर्ट से निकला और शनिवार को वहां हुए ईरानी हमले की वजह से कुछ देर के लिए ऑयल ऑपरेशन भी निलंबित करना पड़ा।
‘जग लाडकी’ का मतलब क्या होता है – ‘जग लाडकी’ का शाब्दिक अर्थ है ‘दुनिया की लाड़ली’बेटी।
‘जग लाडकी’ एक भारतीय क्रूड ऑयल टैंकर है।
‘जग लाडकी’ क्रूड ऑयल टैंकर 2010 में बना था।
यह ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी लिमिटेड का समुद्र तेल टैंकर है, जो देश की एक बड़ी शिपिंग कंपनी है।
‘जग लाडकी’ का संचालन भारत और संयुक्त अरब अमीरात, इराक और सऊदी अरब के बीच होता है।
ईरान युद्ध के बाद भारत आने वाले भारतीय जहाज – ‘जग लाडकी’ से पहले भारत आने वाला सबसे पहला एलपीजी टैंकर ‘शिवालिक’भी सोमवार को मुंद्रा पोर्ट आया था।
वहीं एलपीजी टैंकर ‘नंदा देवी’ मंगलवार को गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा।
‘शिवालिक’ और’नंदा देवी’ होर्मुज स्ट्रेट से होकर भारत पहुंचे हैं।
‘जग लाडकी’ को होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजरना पड़ा है, क्योंकि यूएई का फुजैराह उससे पहलो ओमान की खाड़ी में है।
होर्मुज स्ट्रेट में फंसे भारतीय जहाज और टैंकर – शिपिंग मिनिस्ट्री के अनुसार होर्मुज स्ट्रेट में अभी भी 6 भारतीय एलपीजी टैंकर फंसे हैं, जिनपर 3 लाख टन से ज्यादा एलपीजी लदा है।
होर्मुज स्ट्रेट में अभी कुल 22 भारतीय जहाज मौजूद हैं।
इनमें 6 एलपीजी टैंकरों के अलावा एक एलएनजी टैंकर, चार क्रूड ऑयल टैंकर, एक केमिकल और अन्य उत्पाद से लदा जहाज, तीन कंटेनर शिप और दो बल्क कैरियर शामिल हैं।
Home / Uncategorized / ‘जग लाडकी’ पहुंचा मुंद्रा पोर्ट, मिसाइल हमलों के बीच कैसे बचा लाई इंडियन नेवी,भारत आने वाला तीसरा टैंकर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website