Saturday , March 28 2026 6:58 AM
Home / Uncategorized / चर्चा में बने रहने के लिए कैटरीना कैफ ने बोला झूठ…

चर्चा में बने रहने के लिए कैटरीना कैफ ने बोला झूठ…

11
मुंबई: एक चैट शो में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के दिए गए उल्टे-सीधे बयान अब उन्हें झूठा साबित कर रहे हैं। शो की पूरी थीम को देखते हुए समझ आ रहा था कि ज्यादातर बातें सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए ही कही गई हैं। कैटरीना ने तो तथ्यों को ही तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। जैसे कि शो में कैटरीना ने कहा “चिकनी चमेली गाने की शूटिंग के बाद उन्होंने अर्जुन को राखी बांधने की पेशकश की थी, लेकिन अर्जुन वहां से भाग गए। कैटरीना ने यह भी बताया कि अर्जुन उस समय बहुत ज्यादा वजन के टेडी बीयर की तरह थे।”

लेकिन आपको बता दें कि असल में अर्जुन की पहली फिल्म ‘इश्कजादे’ 2012 में रिलीज हुई थी और चिकनी चमेली गाने के साथ ‘अग्निपथ’ भी 2012 में आई थी। इस गाने की शूटिंग राखी के दिन बताई गई है। यह मान भी लिया जाए, तब भी अर्जुन कपूर उस समय तक अपना वजन घटा चुके थे, क्योंकि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *