
चिली की वायुसेना ने कहा कि 38 लोगों के साथ उड़ान भरने वाला एक सैन्य विमान सोमवार को लापता हो गया। इस विमान ने देश के दक्षिण से अंटार्कटिका के एक ठिकाने के लिए उड़ान भरी थी। वायुसेना ने एक बयान में कहा, “ एक सी-130 हरक्यूलिस विमान ने पुंटा एरिनास शहर से शाम चार बजकर 55 मिनट पर ‘प्रेसिडेंट एडुआर्डो फ्रेई अंटार्कटिका बेस’ के लिये उड़ान भरी थी… इसमें 38 यात्री सफर कर रहे हैं।”
वायुसेना के अनुसार एक सी-130 हरक्यूलिस विमान ने पुंटा एरिनास शहर (जो राजधानी सैंटियागो से 3000 किमी दूर है) से शाम 4:55 मिनट पर ‘प्रेसिडेंट एडुआर्डो फ्रेई अंटार्कटिका बेस’ के लिए उड़ान भरी थी और इसका संपर्क शाम 6:13 मिनट पर टूट गया। इसमें 38 यात्री सफर कर रहे हैं।” सेना ने अलर्ट घोषित कर खोज और बचाव दल को सक्रिय कर दिया है। विमान में 17 क्रू सदस्य और 21 यात्री सवार हैं”।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website