Thursday , October 29 2026 10:41 AM
Home / Uncategorized / इजरायल चुनाव में नेतन्याहू की मजबूत वापसी, वोटों की गिनती जारी, समर्थकों में जश्न शुरू

इजरायल चुनाव में नेतन्याहू की मजबूत वापसी, वोटों की गिनती जारी, समर्थकों में जश्न शुरू


इजरायल में मंगलवार को हुए संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने मजबूत वापसी करनी शुरू कर दी है। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और नेतन्याहू गठबंधन 59 सीटों पर बढ़त बना चुकी है जबकि सरकार बनाने के लिए 61 सीटें चाहिए। नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को पहले 23-25 सीटें दी गईं थीं लेकिन ये 29 सीटों पर बढ़त बना चुकी हैं। जबकि उनकी सबसे बड़ी विरोधी Yashar पार्टी की सीटें कम होने लगी हैं। Yashar पार्टी घटकर 20 सीटों तक पहुंच चुकी है।
टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक जैसे जैसे वोटों की गिनती बढ़ती जा रही है वैसे वैसे नेतन्याहू की स्थिति मजबूत होती जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 4 बजकर 51 मिनट पर 32.5 प्रतिशत मतपेटियों की गिनती पूरी हो चुकी है। इजरायल इलेक्शन कमीशन की तरफ से जारी आंशिक नतीजों के मुताबिक नेतन्याहू समर्थक गुट को 59 सीटें और नेतन्याहू विरोधी गुट को 46 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही हैं। सरकार बनाने के लिए 61 सीटें चाहिए। हालांकि अंतिम परिणाम अलग हो सकते हैं।