Sunday , July 26 2026 12:36 PM
Home / Entertainment / Bollywood / डुप्लिकेट नहीं धर्मेंद्र ने खुद किया है ‘धरम-वीर’ का ये खतरनाक सीन, ट्वीट किया वीडियो

डुप्लिकेट नहीं धर्मेंद्र ने खुद किया है ‘धरम-वीर’ का ये खतरनाक सीन, ट्वीट किया वीडियो


बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता एक जमाने में गरम-धरम के नाम से जाने जाते थे। ऐक्शन और फाइट्स सीन्स में उनका कोई मुकाबला नहीं था। इतना ही नहीं वह रोमांटिक सीन देने में भी माहिर थे। धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है। इसमें वह खतरनाक सीन करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया है कि इसमें किसी डुप्लिकेट का इस्तेमाल नहीं किया गया।
धरम-वीर का है सीन
बीते जमाने के महान अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। वह कभी अपने खेत तो कभी पुरानी यादें अपने फैंस के साथ बांटते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म ‘धरम-वीर’ का एक सीन शेयर किया है। इसमें जीनत अमान और जीतेंद्र भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने क्लिप के साथ जानकारी दी है कि यह सीन उन्होंने ईश्वर के आशीर्वाद से बिना डुप्लिकेट के किया था।
बिना प्रोटेक्शन मैदान में उतरे धर्मेंद्र
हैरानी वाली बात है कि धर्मेंद्र इसमें घोड़े का लगाम नहीं पकड़े हैं, उन्होंने प्रोटेक्शन के लिए नी और ऐल्बो पैड्स भी नहीं लगाए हैं। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर कई मजेदार पोस्ट करते रहते हैं और अपने फैंस से जुड़े हैं।