Monday , November 30 2026 12:30 AM
Home / Off- Beat / एक तेंदुआ पी रहा था पानी, दूसरे तेंदुए ने पीछे से आकर कर दी दोस्तों वाली हरकत!

एक तेंदुआ पी रहा था पानी, दूसरे तेंदुए ने पीछे से आकर कर दी दोस्तों वाली हरकत!


दोस्तों वाली हरकत : वो होती है ना एक हरकत, जिसमें दोस्त छुपकर दूसरे दोस्त को डरा देता है और फिर होती है उसकी हार्ट बीट तेज। ऐसी ही हरकतें तेंदुए भी करते हैं। जी हां, सुनकर हैरत हो रही है ना। लेकिन ये सच है। एक वीडियो भी आया है। रात को तेंदुआ पानी पी रहा होता है। और पीछे से दूसरा तेंदुआ आकर जो करता है वो सच्ची में दोस्तों वाली हरकत ही लग रही है।
पहले वीडियो तो देख लो : वीडियो को आईएफएस ऑफिसर परवीन कासवान ने शेयर किया है अपने ट्विटर पर। उन्होंने लिखा, ‘रात को जंगल में ये काम करते हैं ये।’ न्यूज लिखे जाने तक इस वीडियो को 11 हजार व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में दिखता है कि एक तेंदुआ पानी पी रहा है। पीछे से दूसरा तेंदुआ आता है। उसकी हरकत से पानी पी रहा तेंदुआ डर जाता है और वो कूदता है। वो काफी ऊंचा जंप मारता है और फिर दोनों भाग जाते हैं।
दोनों ही डर जाते हैं : बाकी यूजर्स को ये वीडियो भी काफी पसंद आया। यहां तक कि उन्होंने ये भी पूछा कि पीछे जो बाद में लाइट जलती है क्या वो भी कैमरा ट्रैप की है। हालांकि कई यूजर्स ने ये भी कहा कि इंसान जानवरों की स्पेस को खाली छोड़ते ही नहीं। कैमरा लगाकर शॉट लेना भी इंसानी दखल है।