
इंदौर | श्री बाल विनय मंदिर छत्रीबाग स्कूल की दो दशकों तक प्राचार्य रहीं स्वर्गीय श्रीमती कमला अग्रवालजी की जीवनी (पुस्तक) “हमारी बड़ी दीदी, स्व. कमला अग्रवालजी,एक प्रेरक व्यक्तित्व” के शीर्षक वाली पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। पश्चिमी इंदौर में 70 और 80 के दशक में बड़ी दीदी के नाम से मशहूर रहीं प्राचार्य कमलाजी पर लिखी गई पुस्तक में लेखक के रुप डॉ.विवेक देव शर्मा, कुणाल मिश्र और निधि अग्रवाल ने अपनी लेखनी चलाई है। बड़ी दीदी के पूरे जीवन, उनके संघर्षों, उनके व्यक्तित्व एवं उनकी कार्यप्रणाली से जुड़े कई निजी और पेशेवर संस्मरणों को लिखने के लिए उनके परिवार के कई सदस्य, भूतपूर्व छात्रों और उनके साथ पढ़ाने वाली शिक्षिकाओं ने अपना योगदान दिया है। इस पुस्तक में 70 और 80 के दशक के कई यादगार फोटोग्राफ एवं उनसे जुड़े कई प्रेरक प्रसंगों को भी जगह दी गई है। पुस्तक के इस पूरे प्रोजेक्ट को पूर्ण करने में बाल विनय मंदिर छत्रीबाग स्कूल के भूतपूर्व छात्र संघ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुस्तक का विमोचन भूतपूर्व छात्र संघ के वार्षिक मिलन समारोह के दौरान किया गया। इस दौरान श्री क्लॉथ ब्रोकर्स एसोसिएशन के श्री हंसराज जी जैन, श्री भानुकुमारजी जैन एवं स्कूल की प्राचार्य श्रीमती श्वेता गर्ग भी मौजूद रहीं। बड़ी दीदी की पुस्तक को लेकर सभी पूर्व और वर्तमान छात्रों में काफी उत्साह दिखा और उनके कई संस्मरणों को इस दौरान याद किया गया।
Home / Uncategorized / शिक्षाविद स्व.कमला अग्रवालजी की जीवनी का विमोचन, बाल विनय मंदिर छत्रीबाग की पूर्व प्राचार्य के संपूर्ण जीवन पर लिखी गई है पुस्तक
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website