Monday , February 16 2026 12:35 AM
Home / Uncategorized / भारतीय दूतावास में तोड़फोड़: दोषियों से सख्ती से निपटें, भारत का क्रोएशिया को दो टूक संदेश

भारतीय दूतावास में तोड़फोड़: दोषियों से सख्ती से निपटें, भारत का क्रोएशिया को दो टूक संदेश


भारत ने क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब स्थित भारतीय दूतावास में घुसपैठ और तोड़फोड़ की घटना को बहुत ही गंभीरता से लिया है और वहां की सरकार से कहा है कि इन घटनाओं में शामिल भारत-विरोधी तत्वों से सख्ती से निपटा जाए। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इन घटनाओं की निंदा करते हुए क्रोएशिया के अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि वियना कंवेंशन के तहत यह उनकी जिम्मेदारी है।
दूतावास में तोड़फोड़ की निंदा – क्रोएशिया में भारतीय दूतावास में हुई घटना को लेकर विदेश मंत्रालय ने जो बयान जारी किया है, उसे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। 22 जनवरी, 2025 को विदेश मंत्रालय की ओर से इस घटना को लेकर जारी बयान में कहा गया है, ‘क्रोएशिया के जाग्रेब स्थित हमारे दूतावास में भारत-विरोधी तत्वों द्वारा घुसपैठ और तोड़फोड़ की घटना की हम निंदा करते हैं।’