
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने ओमान के साथ होर्मुज स्ट्रेट पर डील का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज) के लिए शिपिंग रूट मैप पर ईरान और ओमान के बीच समझौता हो गया है। यह समझौता हफ्तों तक चली तकनीकी बातचीत के बाद हुआ है। ओमान और ईरान के समझौते के बाद अब इस समुद्री रूट को खोलने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पर नजर है। अमेरिका की इस गलियारे के आसपास लगातार नाकेबंदी चल रही है। ईरान ने समझौते के तहत अमेरिका से नाकेबंदी हटाने को कहा है।
इस्माइल बघई ने शनिवार को डेफा प्रेस को बताया कि इस अहम समुद्री जलमार्ग से जुड़े दोनों देशों (ईरान-ओमान) ने सुरक्षित नेविगेशन रूट बनाने के लिए 18 जून को एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए थे। उसके बाद करीब तीन महीने पहले गहन बातचीत शुरू की थी और अब दोनों पक्ष एक समझौते पर पहुंचे। हालांकि ईरानी प्रवक्ता ने टोल पर चीजें साफ नहीं की हैं। ईरान होर्मुज में टोल लगाने पर जोर देता रहा है।
ईरान-ओमान का नेविगेशन रूट – बघई ने अपने बयान में कहा, ‘अमेरिका की बाधाओं के बावजूद पिछले तीन हफ्तों में बातचीत में सकारात्मक प्रगति हुई है और शिपिंग रूट मैप पर समझौता हो गया है। यह समझौता ईरान के विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में समन्वय के जरिए हुआ। बातचीत में रक्षा, सुरक्षा और पर्यावरण से जुड़े अधिकारी शामिल थे।
तेहरान और मस्कट इस समझौते के बवाजूद अभी भी कुछ लंबित मुद्दों पर काम करना जारी रखे हुए हैं। इसमें संयुक्त बयान की शब्दावली भी शामिल है। बघाई ने कहा कि जब तक यह प्रक्रिया औपचारिक रूप से पूरी नहीं हो जाती, तब तक बातचीत जारी रहेगी। बातचीत के बाद संयुक्त बयान जारी किया जाएगा।
तेहरान ने फिर दोहराई शर्त – बघई ने होर्मुज पर व्यवस्था को ईरान और ओमान के बीच एक स्वतंत्र समझौता बताया। इसका मकसद दोनों देशों की संप्रभुता का सम्मान करते हुए हॉर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही को आसान बनाना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह समझौता नेविगेशन पर केंद्रित था। इससे इस जलमार्ग पर ईरान के दावे में कोई बदलाव नहीं आया।
नेविगेशन रूट पर समझौते के बावजूद बघई ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षा और सामान्य व्यावसायिक शिपिंग की पूरी बहाली इस बात पर निर्भर करेगी कि अमेरिका के गैर-कानूनी कदमों और नौसैनिक नाकेबंदी का अंत हो। ईरान ने अमेरिका पर वादों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग फिर से दोहराई है।
अमेरिका पर नजर – यह बातचीत ईरान-अमेरिका के बीच जून में हुई समझौता ज्ञापन (एमओयू) से शुरू हुई थी, जिसमें तेहरान और मस्कट को हॉर्मुज जलडमरूमध्य के लिए एक नया नेविगेशन ढांचा विकसित करने का काम सौंपा गया था।
ईरान ने ओमान से शिपिंग रूट पर तकनीकी बातचीत की है। साथ ही ये भी साफ किया है इस समुद्री रूट को फिर से खोलने का कोई भी फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि वॉशिंगटन समझौता ज्ञापन के तहत अपने वादों को पूरा करे।
Home / Uncategorized / होर्मुज स्ट्रेट में मिलकर टोल वसूलेंगे ईरान-ओमान? दोनों देशों में शिपिंग डील का ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप पर नजर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website