Thursday , August 27 2026 10:15 PM
Home / News / India / कांगो के विदेश मंत्री से मिलीं सुषमा, द्विपक्षीय मुद्दों पर हुईं बातें

कांगो के विदेश मंत्री से मिलीं सुषमा, द्विपक्षीय मुद्दों पर हुईं बातें

11
नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शुक्रवार को कांगो के अपने समकक्ष रेमंड त्शीबांडा एन तुंगामुलोंगो के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर बात की। इसके अलावा दोनों ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करने के उपायों पर चर्चा की।

बैठक में समझा जाता है कि कांगो के विदेश मंत्री ने मई में दिल्ली में कांगो के एक नागरिक की हत्या का मामला उठाया, जिसकी अफ्रीकी दूतों ने खासी निंदा की थी। दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े विभिन्न मामलों पर बात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया कि अफ्रीका के दिल के साथ जुड़ रहे हैं। विदेश मंत्री ने कांगो के विदेश मंत्री से मुलाकात की। उनकी भारत यात्रा के दौरान संवाद का सिलसिला जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *