Wednesday , November 18 2026 6:07 PM
Home / Lifestyle / 10 करोड़ से अधिक डायबिटीज मरीज के लिए कारगार है GLP-1 दवा, अब बीमारी कंट्रोल की टेंशन हो गई दूर

10 करोड़ से अधिक डायबिटीज मरीज के लिए कारगार है GLP-1 दवा, अब बीमारी कंट्रोल की टेंशन हो गई दूर


देश में तेजी से बढ़ रहे डायबिटीज के मरीज, डॉक्टर ने बताया अकेले भारत 10 करोड़ से अधिक मरीज अपने देश में हैं। जबकि 13 करोड़ लोगों को प्री डायबिटीज की स्थिति में पहुंच चुके हैं। ऐसे में इस बीमारी की रोकथाम को लेकर हमें खुद अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। विशेषज्ञों ने कहा कि प्रचलित GLP-1 दवा डायबिटीज मरीज के ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ अन्य जोखिम को भी कम करने में मददगार हो सकती है।
भारत में कई वर्षों से टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने के रूटीन में केवल दवाएं लेने, कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कंट्रोल करने और शुगर की नियमित जांच करने को शामिल किया जाता है। डॉक्टर फराह इंगले (सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन और डायबेटोलॉजिस्ट) बताती हैं कि मेरे भी कई मरीज इसी रूटीन को पूरी लगन से फॉलो करते हैं, फिर भी उन्हें ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मुश्किल आती है, वजन बढ़ता रहता है और उन्हें अन्य जटिलताओं (complications) का डर बना रहता है। ऐसे में विश्व मधुमेह दिवस ( World Diabetes Day ) पर, यह सवाल पूछना जरूरी है कि क्या हम केवल ग्लूकोमीटर पर दिखने वाले आंकड़ों का इलाज कर रहे हैं, जबकि असल तस्वीर (बड़ी समस्या) को अनदेखा कर रहे हैं?
भारत इस चुनौती के केंद्र में है। आईसीएमआर की स्टडी के अनुसार, भारत में 10 करोड़ (100 मिलियन) से अधिक लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, और 13 करोड़ (130 मिलियन) से अधिक लोग ‘प्री-डायबिटीज’ (डायबिटीज होने से पहले की स्थिति) की स्थिति में हैं। डायबिटीज का संबंध केवल शुगर से नहीं है। इसका गहरा संबंध अधिक वजन, हृदय रोग, किडनी को नुकसान और फैटी लिवर जैसी समस्याओं से है। इसलिए, ऐसा इलाज जो केवल ग्लूकोज पर ध्यान देता है, वह अधूरा है।
पेट की चर्बी और यूरिक एसिड के बीच 226 लोगों की स्टडी में क्या संबंध दिखा?
यह दवा पैंक्रियाज (pancreas) को केवल तब इंसुलिन छोड़ने में मदद करती हैं जब ब्लड शुगर अधिक हो। इससे शुगर के खतरनाक स्तर तक कम होने का जोखिम, कुछ पुरानी दवाओं की तुलना में काफी कम रहता है।
यह लिवर को और अधिक शुगर छोड़ने के लिए प्रेरित करने वाले ग्लूकागन (glucagon) नामक हार्मोन को कम करती हैं।
यह पेट खाली होने की प्रक्रिया को धीमा कर देती हैं, जिससे भोजन धीरे-धीरे पेट से आगे बढ़ता है और खाना खाने के बाद शुगर का स्तर अचानक बहुत ज्यादा नहीं बढ़ता।
यह ब्रेन में भूख को नियंत्रित करने वाले केंद्रों पर काम करती हैं, जिससे लोगों को जल्दी पेट भरने का अहसास होता है और बार-बार कुछ खाने की इच्छा (cravings) कम हो जाती है।
GLP 1 से डायबिटीज को कैसे करें कंट्रोल – यहीं पर GLP-1 कई पारंपरिक इलाजों से अलग हो जाती हैं। डायबिटीज की कई पुरानी दवाएं वजन बढ़ाने का कारण बन सकती हैं, जिससे शुगर को नियंत्रित करना और भी मुश्किल हो जाता है, यह मरीजों के लिए एक निराशाजनक साइकिल बन जाता है। इसके विपरीत, GLP-1 बेस्ड थेरेपी वजन कम करने में मदद करती हैं और साथ ही ग्लूकोज को बेहतर ढंग से नियंत्रित रखती हैं। डायबिटीज और मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए, जो मेरे पास आने वाले मरीजों का एक बड़ा हिस्सा हैं, यह एक बहुत बड़ा बदलाव है।
हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम कम करने में मददगार – इसके फायदे और भी हो सकते हैं। कुछ GLP-1 दवाओं के बड़े क्लिनिकल ट्रायल से पता चला है कि टाइप 2 डायबिटीज वाले ऐसे लोग, जिन्हें हृदय रोग है या जिनमें हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा अधिक है, उनमें हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर घटनाओं का जोखिम कम हो जाता है। कुछ प्रमाण यह भी बताते हैं कि ये दवाएं किडनी की सुरक्षा करती हैं, और फैटी लिवर की बीमारी में भी इनकी भूमिका को लेकर काफी रुचि देखी जा रही है। चूंकि डायबिटीज के मरीजों को हृदय और किडनी से जुड़ी जटिलताओं से ही सबसे ज्यादा नुकसान होता है, इसलिए इन प्रभावों का महत्व उतना ही है जितना कि HbA1c रिपोर्ट का।