
Valentine Day, लवर्स के लिए अन्य दिनों के मुकाबले यह दिन कुछ ज्यादा ही स्पैशल होता है। इस मौके पर हर कोई सोचता है कि वह अपने साथी के लिए ऐसा क्या करें, जिससे कि वह उनके सामने अपनी खास इमेज बना सके। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप अपने पार्टनर के सामने अपनी खास इमेज बना सकते हैं।
1. रिंग
लड़कियों को रिंग पहनना बहुत पंसद होता है। इसलिए आप उन्हें उपहार में रिंग जरूर गिफ्ट करें और अपने दिल की बात उन तक पहुंचाए।
2. रोमांटिक डिनर
इस दिन अपने पार्टनर को कैंडल लाइट डिनर पर जरूर लें जाएं। डिनर के बाद उन्हें खूबसूरत जगह घूमाने भी ले जाएं या फिर आप उन्हें लांग ड्राइव पर भी ले जा सकते हैं।
3. चॉकलेट जरूर दें
लड़कियों को चॉकलेट और केक बेहद पसंद होता है। खरीदने के बजाए अगर आप उन्हें अपने हाथों से बनी चॉकलेट और केक खिलाएंगे तो ऐसे में यह उनके लिए बेहतरीन सरप्राइज होगा, और आपका यह प्यार उनके प्रति और बढ़ जाएगा।
4. मॉल लेकर जाएं
लड़कियों को खरीदारी करना बेहद पसंद होता है। इसलिए आप उन्हें खूबसूरत ड्रेस, हैंडबैग की शॉपिंग कराने ले जा सकते हैं। आप अपने पार्टनर को उनके पसंदीदा मॉल या स्टोर ले जाएं।
5. स्टाइलिश वॉच
वॉच, यह तो सबसे बेहतरीन उपहार है। पार्टनर को गिफ्ट करने के लिए आप स्टाइलिश वॉच का भी चुनाव कर सकते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website