
इंटरनेट इस्तेमाल करते हुए आपने कभी न कभी इस सवाल का जवाब देने के लिए कि क्या आप एक इंसान हैं? एक चेकबॉक्स पर क्लिक जरूर किया होगा। यह इंटरनेट पर इंसानों और मशीनों के बीच फर्क करने वाली सबसे पुरानी सुरक्षा व्यवस्था रही है, दो कि अब बेअसर साबित हो रही है। दरअसल अमेरिकी बैंकों में AI एजेंट्स द्वारा अनधिकृत लेन-देन के मामलों ने भारत के ई-कॉमर्स सेक्टर में खलबली मचा दी है।
सबसे बड़ी समस्या है कि लोगों ने मेटा के म्यूज, ग्रोकबॉट और ओपनक्लॉ जैसे AI बॉट्स को अपने बैंकिंग क्रेडेंशियल्स सौंप दिए हैं। ऐसे में अब भारतीय प्लेटफॉर्म्स के सामने चुनौती यह समझने की है कि उनकी वेबसाइट पर आने वाला ट्रैफिक असल इंसनों का है, मददगार AIका या फिर किसी साइबर अपराधी का।
पुराने Captcha हो रहे पूरी तरह फेल – आधुनिक AI मॉडल्स के सामने पुराने विजुअल या टेक्स्ट वाले कैप्चा सुरक्षा देने में नाकामियाब साबित हो रहे हैं। अकामाई टेक्नोलॉजीज के अनुसार, विजन-लैंग्वेज और मल्टी-मोडल एआई मॉडल्स कैप्चा में पूछे गए सवालों को इंसानों से तेज और सटीक तरह से हल कर लेते हैं।
इस वजह से टेक कंपनियों को अब इनविजिबल और मल्टी-लेयर सुरक्षा की ओर बढ़ना पड़ रहा है। यूजर्स की पहचान अब सिर्फ एक क्लिक से नहीं बल्कि ब्राउजर के बर्ताव, टाइपिंग पैटर्न, मोबाइल बायोमेट्रिक्स और बैकग्राउंड एक्टिविटी की निगरानी के जरिए की जा रही है। ऐसा ऑटोमेटेड बॉट को पकड़ने के लिए जरूरी है।
जिम्मेदारी तय करने का संकट – जीरोधा के सीटीओ कैलाश नाथ बताते हैं कि AI एजेंट्स को पूरी तरह से पहचानना या रोकना तकनीकी तौर पर नामुमकिन है। उनके मुताबिक जब लोग अपने AI एजेंट को OTP या अकाउंट का पूरा एक्सेस दे देते हैं, तो किसी भी ट्रांजैक्शन की जिम्मेदारी तय कर पाना पेचीदा हो जाता है।
इस समस्या से निपटने के लिए मास्टरकार्ड भारत में एजेंट पे फ्रेमवर्क बना रहा है, इसमें वेरिफाइड एजेंट्स को क्रिप्टोग्राफिक टोकन के जरिए ट्रेसेबल ट्रांजैक्शन कराए जाएंगे। इसी तरह वीजा भी अपने ट्रस्टेड एजेंट प्रोटोकॉल पर काम कर रहा है।
आसान भाषा में कहें, तो इस नए फ्रेमवर्क का मकसद हर लेन-देन में यह साफ तय करना है कि गलती या जिम्मेदारी इंसान की थी या मशीन की।
Home / Business & Tech / इंटरनेट की सबसे पुरानी सुरक्षा फेल, Captcha भी नहीं पहचान पा रहा असली इंसान, अलर्ट पर भारतीय टेक कंपनियां
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website