Saturday , April 25 2026 12:29 AM
Home / News / भारत से 62 रुपए का सामान खरीदा तो नेपाल में टैक्स, फल-सब्जी के अलावा सब पर टोल

भारत से 62 रुपए का सामान खरीदा तो नेपाल में टैक्स, फल-सब्जी के अलावा सब पर टोल


भारत से अगर 100 नेपाली रुपये यानी 62 भारतीय रुपये से अधिक का सामान नेपाल ले जा रहे हैं तो आपको नेपाली कस्टम ड्यूटी भरनी पड़ेगी। वरना भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात नेपाली आर्म्स पुलिस फोर्स (APF) के जवान आपका सामान निकाल लेंगे। इसमें भले ही आप अपने साथ केले, सेब, आटा-दाल-चावल, तेल या कोल्ड ड्रिंक समेत कुछ भी फल-सब्जी के अलावा अन्य सामान ले जा रहे हो।
भारत ने भी बॉर्डर पर शुरू की सख्ती – पिछले कुछ दिनों से नेपाली सरकार ने भारत से लगते यूपी, बिहार, बंगाल, उत्तराखंड और सिक्किम से लगते सभी बॉर्डर पर इस तरह की सख्ती बरतना शुरू कर दी है, जिसमें भारत की तरफ से नेपाल जाने वाले लोगों का सामान बॉर्डर पर ही निकलवा लिया जा रहा है। भारत-नेपाल बॉर्डर के आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भारत ने कहा, इस बारे जानकारी है – भारत नेपाल सीमा पर कस्टम नियमों की सख्ती से जुड़े विडियो सामने आने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार को उन खबरों की जानकारी है। सरकार का मानना है कि नेपाल सरकार ये कदम अनौपचारिक व्यापार और तस्करी को रोकने के लिए उठा रही है।
भारत में भी हो सकती है सख्ती – जिस तरह से नेपाल की तरफ से अचानक कस्टम नियमों का हवाला देते हुए बॉर्डर पर सख्ती करना शुरू कर दिया है। इससे आने वाले समय में भारत की तरफ से भी जांच में और गंभीरता लाई जा सकती है। फिलहाल, भारत से नेपाल प्रवेश करने वाले सभी लोगों की लाइन बनवाकर जांच की जा रही है। भारत की तरफ से नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी सूत्रों का कहना है कि उनकी तरफ से नेपाली फोर्स को इस समस्या के बारे में बताया भी गया है।