
विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल 2026 में केकेआर के खिलाफ शतक लगाया। रायपुर में खेले गए सीजन के 57वें मैच में विराट के बल्ले से 105 रनों की पारी निकली। उन्होंने इस दौरान 60 गेंदों का सामना किया और 11 चौकों के अलावा तीन छक्के मारे। इस प्रदर्शन से आरसीबी को जीत मिली और विराट प्लेयर ऑफ द मैच बने। हम आपको
सबसे तेज 14000 टी20 रन – विराट कोहली ने इस पारी के दौरान अपने टी20 क्रिकेट में 14000 रन पूरे किए। वह सबसे कम पारियों में 14000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 409वीं पारी में विराट के 14000 रन हुए हैं। क्रिस गेल ने 423 और डेविड वॉर्नर ने 431 पारियां ली थी।
टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय – विराट कोहली का टी20 क्रिकेट में यह 10वां शतक है। उन्होंने एक शतक इंटरनेशनल क्रिकेट और 9 आईपीएल में बनाए हैं। विराट ने विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा को पछड़ा है। अभिषेक के नाम 9 शतक हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच – विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। इन दोनों के 278-278 मुकाबले हैं तो विराट के 279 मैच हो गए हैं।
सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच पाने वाले भारतीय – आईपीएल में भारतीय खिलाड़ी में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच बनने की लिस्ट में टॉप कोहली संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 21वीं बार यह अवॉर्ड जीता। मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा भी 11 बार आईपीएल में प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं।
दो डक के बाद आईपीएल में पहली बार शतक – विराट कोहली ने शतक लगाने से पहले दो मुकाबलों में खाता नहीं खोला था। लखनऊ और मुंबई के खिलाफ जीरो पर आउट हुए थे। वह आईपीएल में लगातार दो मैचों में जीरो पर आउट होने के बाद शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
Home / Sports / रोहित शर्मा को पछाड़ा, क्रिस गेल से भी तेज निकले, विराट कोहली ने शतक ठोककर रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website