Sunday , May 31 2026 6:46 PM
Home / Business & Tech / सिग्नल है फुल फिर भी नहीं चल रहा इंटरनेट? वाई-फाई की इन 3 आम दिक्कतों को जानें और तुरंत बढ़ाएं स्पीड

सिग्नल है फुल फिर भी नहीं चल रहा इंटरनेट? वाई-फाई की इन 3 आम दिक्कतों को जानें और तुरंत बढ़ाएं स्पीड


आज के समय में वाई-फाई (WiFi) हमारी जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन गया है, लेकिन कई बार स्लो इंटरनेट या बार-बार कनेक्शन टूटने से लोग परेशान हो जाते हैं। इस कारण लोगों को वाई-फाई से जुड़ी 3 सबसे आम समस्याओं के बारे में पता होना चाहिए ताकि वे उसे सुधार सकें।
​WiFi कनेक्शन इस जमाने की सबसे जरूरी चीजों में से एक बन गया है। यह एक ऐसी चीज है, जिसके बिना आज के समय में गुजारा करना कुछ लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। आजकल लोगों के घरों में वाई-फाई कनेक्शन तो होता है, लेकिन उसके बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं होती है। WiFi से जुड़ी सबसे आम समस्याओं के बारे में पता होना जरूरी है ताकि आप स्लो इंटरनेट आदि जैसी समस्याओं से निपट सकें। अगर आपको लगता है कि आपका WiFi कनेक्शन ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो हो सकता है कि आप नीचे बताई गई किसी एक स्थिति का सामना कर रहे हों।
रुक-रुककर इंटरनेट चलना- acrylicwifi की रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेट के बार-बार बीच में चले जाने के कई कारण होते हैं।
राउटर की रेंज कम होना- – अगर राउटर, सिग्नल पाने वाले डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप से बहुत ज्यादा दूर रखा हो, तो सिग्नल कमजोर पड़ सकता है। इस कारण इंटरनेट बीच-बीच में जाता रहता है।
दूसरे डिवाइस भी हैं कारण- – माइक्रोवेव या कॉर्डलेस फोन जैसे घरेलू उपकरण WiFi सिग्नल में रुकावट डाल सकते हैं। ऐसे में उन्हें असली सिग्नल से अलग पहचानना मुश्किल हो जाता है, और कनेक्शन में रुकावटें व देरी होने लगती है।
राउटर के एंटीना में दिक्कत- -अगर आपको किसी भी डिवाइस में कोई समस्या आ रही है। चाहे आप कहीं भी बैठे हों तो एक बार राउटर के एंटीना को जरूर जांच लें। जिन राउटर्स में बाहर की तरफ लगने वाले एंटीना होते हैं, जिन्हें हटाया जा सकता है, वे समय के साथ ढीले पड़ सकते हैं या उनके पेंच खुल सकते हैं। इस कारण कनेक्शन कमजोर हो जाता है और डेटा को सही ढंग से भेजने या पाने में रुकावट आने लगती है।
मोबाइल या लैपटॉप पर कमजोर सिग्नल आना – आपके मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर कमजोर सिग्नल आना भी WiFi से जुड़ी आम समस्याओं में से एक है।
राउटर से बहुत दूर होना- आपका डिवाइस वाई-फाई राउटर से जितनी ज्यादा दूरी पर होगा, सिग्नल उतना ही कमजोर होता जाएगा।
बीच में आने वाली रुकावटें- घर या ऑफिस की दीवारें, फर्नीचर, बंद दरवाजे और दूसरी चीजें सिग्नल के रास्ते में रुकावट बनती हैं, जिससे वाई-फाई की स्पीड कम हो जाती है।
ज्यादा गैजेट्स का होना- घरों में ऐसे कई डिवाइसे होते हैं, जो बैंडविड्थ इस्तेमाल कर रहे होते हैं। जितने ज्यादा गैजेट होंगे, सिग्नल कमजोर होने की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी।
WiFi आ रहा है, लेकिन इंटरनेट नहीं – कई बार, आपके मोबाइल फोन या लैपटॉप पर WiFi इंडिकेटर दिखाता है कि वायरलेस सिग्नल पूरा है। फिर भी, जब आप कोई ऐप या वेब ब्राउजर खोलते हैं, तो इंटरनेट नहीं आता है। इसके कई कारण हैं।
कंपनी के सर्वर में दिक्कत- कभी-कभी इंटरनेट देने वाली कंपनी के मुख्य सर्वर (Server) में कोई तकनीकी खराबी आ जाती है, जिससे पूरे इलाके का इंटरनेट एक साथ बंद हो जाता है।
राउटर में खराबी- राउटर की सेटिंग गलत हो सकती है या उसमें कोई तकनीकी समस्या हो सकती है।