Tuesday , November 10 2026 5:38 PM
Home / Lifestyle / ‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ ने धर्मपत्नी के साथ मनाई दिवाली, आलीशान घर की सादी सजावट ने जीता दिल, देखें अंदर की तस्वीरें

‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ ने धर्मपत्नी के साथ मनाई दिवाली, आलीशान घर की सादी सजावट ने जीता दिल, देखें अंदर की तस्वीरें


नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता रवि दुबे इन दिनों खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। पर्दे पर अपनी दमदार एक्टिंग से तहलका मचाने के बाद, अब रवि दुबे अपनी पर्सनल लाइफ और खूबसूरत आशियाने को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिवाली के खास मौके पर उन्होंने अपनी धर्मपत्नी सरगुन मेहता के साथ त्योहार मनाया, जिसकी तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं।
रवि दुबे का घर भले ही बेहद आलीशान है, लेकिन दिवाली पर की गई इसकी सादी और मिनिमलिस्टिक सजावट ने हर किसी का ध्यान खींचा है। वार्म लाइट्स, न्यूट्रल टोन्स और सादगी भरे डेकोरेशन का कॉम्बिनेशन घर को एक रॉयल और शांत अहसास दे रहा है। अगर आप भी अपने घर को री-डेकोरेट करना चाहते हैं या कम सजावट में भी क्लासी लुक देना चाहते हैं, तो रवि-सरगुन के इस आलीशान घर के शानदार इंटीरियर आइडिया ले सकते हैं।
रवि दुबे और सरगुन मेहता के घर का एंट्रेंस – एक्टर रवि दुबे और सरगुन मेहता के घर का एंट्रेंस बेहद लग्जरी और खूबसूरत है। दीवार पर सुनहरे अक्षरों में ‘Saubhaggyaa’ लिखा नेमप्लेट घर को एक रॉयल टच देता है। दीवार की बेज मार्बल फिनिशिंग और पास रखी मेटल कंसोल टेबल पर सजे कमल के आकार के दीये माहौल को दिव्य बनाते हैं। गेंदे के फूलों, खूबसूरत लाल दीयों और हरे रंग के आर्टिफिशल वास से सजी एंट्री बेहद शांत और अट्रेक्टिव लग रही है।
फूलों की खूबसूरत रंगोली और दीयों की सजावट – दिवाली के मौके पर घर के गलियारे और सीढ़ियों के किनारे की गई सजावट बेहद खूबसूरत और पारंपरिक लग रही है। फर्श के साथ किनारे पर पीले गेंदे के फूलों की पंखुड़ियों की सुंदर कतार बिछाई गई है, जिसके बीच-बीच में रंगीन सर्कल वाली रंगोली बनाई गई है। मिट्टी के पारंपरिक दीयों की रोशनी और आसपास जलते दीये पूरे रास्ते को जगमगा रहे हैं, जो घर के माहौल में एक पावन और त्योहारी चमक बिखेर रहे हैं।
दिवाली पर बालकनी की खास सजावट – ​घर की बालकनी का हिस्सा बेहद खूबसूरत और शांत नजर आ रहा है। जहां किनारे पर लगे घने हरे-भरे पौधे और उन पर लपेटी गई फेयरी लाइट्स पूरे बैकग्राउंड को जगमगा रही हैं। फर्श पर लगी टेराकोटा टाइल्स और पीछे की आधुनिक दीवार मिलकर इसे एक नेचुरल और क्लासी लुक देती हैं। दिवाली के मौके पर फुलझड़ी की चमक और यह ओपन-एयर स्पेस माहौल को बेहद खुशनुमा बना रहा है।
स्पेशियस, ब्राइट और मॉडर्न लिविंग रूम – दिवाली की सजावट से हटकर घर के इंटीरियर की बात करें तो लिविंग रूम स्पेशियस, ब्राइट और मॉडर्न डिजाइन में है। छत पर की गई जियोमैट्रिक फॉल्स सीलिंग और बेज-वाइट कलर थीम कमरे को काफी खुला लुक देती है। एक तरफ पारंपरिक लकड़ी का झूला वाला सोफा है, जो कमरे में भारतीय टच जोड़ता है। बैकग्राउंड में गणपति स्थापना के लिए फूलों और हरे-भरे पत्तों से बनी बैकड्रॉप सजावट खूबसूरती बढ़ा रही है।
आधुनिकता और पारंपरिक कला का कॉम्बिनेशन – रवि दुबे और सरगुन मेहता के घर में आधुनिकता और पारंपरिक कला का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। दीवारों पर लगा हल्का न्यूट्रल शेड जगह को स्पेशियस और रोशन बनाता है, जिसके साथ बड़ी फ्रेम वाली पेंटिंग और क्लासी सजावटी पीस बेहद अट्रैक्टिव लगती है। वार्म लाइट, खूबसूरत लकड़ी का फर्नीचर और झूमर जैसा लाइटिंग एलिमेंट इस कोने को बेहद शांत और प्रीमियम लुक देता है।