Tuesday , November 24 2026 6:30 PM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘मेरी गलती, माफी मांगता हूं’, अविनाश मिश्रा ने मानी धोखा देने की बात! दुनिया के सामने सही साबित हुईं ईशा सिंह

‘मेरी गलती, माफी मांगता हूं’, अविनाश मिश्रा ने मानी धोखा देने की बात! दुनिया के सामने सही साबित हुईं ईशा सिंह


टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा को लेकर खबरें चल रही थीं कि उन्होंने ईशा सिंह को धोखा दिया है। दोनों अलग-अलग तरीकों से पोस्ट करके हिंट दे रहे थे, लेकिन अब अविनाश ने अपनी गलती सबके सामने मान ली है। ईशा सिंह के साथ अपने कथित ब्रेकअप को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने सबकुछ क्लियर किया है। कई दिनों की अटकलों, धोखे के आरोपों और सोशल मीडिया पर हुई तमाम हलचलों के बाद, अविनाश ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने माफी मांगी है और लोगों से अपील की है कि वे इस मामले में उनके परिवारों और दोस्तों को न घसीटें।
वीडियो में, अविनाश मिश्रा ने माना कि उनके कारण ईशा और उनके परिवार को ठेस पहुंची है। उन्होंने अपने हालिया डीजे इवेंट से जुड़े विवाद पर बात की, जहां उन्होंने ‘बेवफा निकली है तू’ गाना बजाया था। बात करते हुए कि गाने के जरिए किसी को ठेस पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था, एक्टर ने इसके लिए माफी मांगी। उन्होंने ईशा से अलग होने की ज़िम्मेदारी ली और माना कि गलती उनकी ही थी।
ठेस पहुंचाने का मेरा इरादा नहीं था- अविनाश मिश्रा – अविनाश ने कहा, ‘दोस्तों, बहुत दिनों से बहुत सारी बातें हो रही हैं और मैं इसे खत्म करने के लिए यहां हूं। मैंने अपने डीजे गिग में एक गाना बजाया था, जिसके बहुत सारे मतलब निकल गए। बहुत सारे एडिट बन रहे हैं। मुझे पता है कि तुम सबसे ज्यादा ईशा को चोट पहुंच रही है। उसकी फैमिली को चोट पहुंच रही है और ईमानदारी से कहूं तो मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था।’
अविनाश मिश्रा ने मानी अपनी गलती – उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन जो हुआ है उसके लिए, मुझे खेद है। मेरी ही गलती है वहां पर भी। मैं यहां सिर्फ माफी मांगने आया हूं, दोस्तों और परिवार को इसमें शामिल करना गलत है। आप कृपया इस चीज को यहां पे खत्म करें। कोई इस चीज के लिए मेरे परिवार और दोस्तों को मैसेज ना भेजे और जाहिर तौर पर मुझे खुद पर काम करने की जरूरत है।’
मैं अपने ऊपर भी काम करना चाहता हूं क्योंकि यह जरूरी है और एक बार जब मैं ठीक हो जाऊंगा तभी मैं वापस आऊंगा, आप सब ध्यान रखें और इसे खत्म करें। अविनाश मिश्रा
ईशा और अविनाश ने किया अनफॉलो – बता दें कि अविनाश और ईशा के अलग होने की खबरें सामने आने के बाद से ही उनका रिश्ता चर्चा का विषय बना हुआ है। ‘बिग बॉस 18’ के दौरान दोनों करीब आए। दोनों ने हाल ही में ‘पति पत्नी और पंगा 2’ में एक साथ नजर आने पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। हालांकि, इसके कुछ समय बाद ही हालात बदल गए, दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया और अपनी साथ वाली फोटोज भी हटा दीं।
ईशा की मां से लेकर भाई के पास सबूत – इसके कुछ ही समय बाद, ईशा की मां का बताया जा रहा एक वॉइस नोट ऑनलाइन सामने आया, जिसके बाद अविनाश पर आरोप लगने लगे कि उन्होंने ईशा को धोखा दिया है। यह विवाद तब और बढ़ गया जब ईशा के भाई रुद्राक्ष ने अविनाश के साथ हुई एक कथित व्हाट्सएप बातचीत शेयर की, जिसमें एक्टर अपनी गलती मानते हुए अपने किए के लिए माफी मांगते नजर आए।
रजत दलाल ने दी खुली चेतावनी – इसी बीच, अविनाश के डीजे गिग ने भी लोगों का ध्यान खींचा, जहां उन्होंने ‘बेवफा निकली है तू’ गाना बजाया, जिस पर रजत दलाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। रजत ने दावा किया कि उन्होंने अविनाश से कई बार बात की थी और उन्हें ईशा से दूर रहने की सलाह दी थी। ईशा ने भी इस विवाद के बीच अपनी चुप्पी तोड़ी। किसी का नाम लिए बिना, ईशा ने निजता से जुड़े दावों पर सवाल उठाए और हिंट दिया कि अगर उन पर और दबाव डाला गया तो वह नाम और सबूत उजागर कर सकती हैं।
ईशा ने धोखा देने की बात कही – उन्होंने उस आदमी के धोखा देने की बात भी कही जिस पर उन्होंने भरोसा किया था। अब अविनाश ने माफी मांगते हुए, अपने अलगाव की जिम्मेदारी ली है और सभी से मामले को और न बढ़ाने का अनुरोध किया है। फैंस भी अविनाश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं और ईशा का पक्ष लेकर अविनाश को भला-बुरा कह रहे हैं।