
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की पहली पारी 246 रनों पर सिमट गई है। मैच के तीसरे दिन पहले सेशन में टीम इंडिया ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए थे। क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल के मैदान पर भारत ने फॉलोऑन तो बचा लिया लेकिन पहली पारी में मेजबान टीम को 110 रनों की बड़ी बढ़त मिल गई है।
अंशुल कंबोज खाता नहीं खोल पाए – भारत ने सुबह अपनी पहली पारी छह विकेट पर 116 रन से आगे बढ़ाई। दिन के दूसरे ही ओवर में भारत का 7वां विकेट गिर गया। तेज गेंदबाज मैट हेनरी को अंशुल कंबोज को खाता भी नहीं खेलने दिया। इसके बाद आकाश दीप ने ध्रुव जुरेल का साथ दिया। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की जिससे भारत फॉलोऑन से बच गया। आकाश तब आउट हुए जब नाथन स्मिथ ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद की जो थोड़ी ज्यादा उछली और बल्ले का हल्का किनारा लेकर विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के दस्तानों में चली गई। उन्होंने 29 रनों की पारी खेली।
10वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी हुई – ध्रुव जुरेल ने 100 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। नंबर 10 पर उतरे गुरनूर बरार ने 46 गेंदों का सामना करके जुरेल का अच्छा साथ निभाया। दोनों के बीच 63 रनों की साझेदारी हुई। यह भारतीय पारी की सबसे बड़ी साझेदारी भी रही। लंच ब्रेक के बाद न्यूजीलैंड ने नई गेंद ली। काइल जेमिसन नई गेंद से पहले ही ओवर में बरार को बोल्ड कर दिया। उन्होंने 10 रन बनाए।
ध्रुव जुरेल आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज – ध्रुव जुरेल शतक की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन आखिरी बल्लेबाज के रूप में 88 रन बनाकर आउट हो गए। काइल जेमिसन ने उनका विकेट लिया। 170 गेंदों की पारी में जुरेल ने 14 चौके मारे। जसप्रीत बुमराह 4 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए काइल जेमीसन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। नाथन स्मिथ, मैट हेनरी और जैकब डफी को 2-2 विकेट मिले।
Home / Sports / ध्रुव जुरेल शतक से चूके, टीम इंडिया की पहली पारी 246 पर सिमटी, न्यूजीलैंड को 110 रनों की बढ़त
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website