Saturday , October 31 2026 10:03 PM
Home / News / India / सरदार पटेल ने कैसे जोड़ीं 562 रियासतें? अमित शाह ने बताया देश के एकीकरण का वो इतिहास, कांग्रेस को भी घेरा

सरदार पटेल ने कैसे जोड़ीं 562 रियासतें? अमित शाह ने बताया देश के एकीकरण का वो इतिहास, कांग्रेस को भी घेरा


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर उन्हें नमन किया और देशवासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की शुभकामनाएं दीं। शनिवार सुबह केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में ‘रन फॉर यूनिटी’ को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद करते हुए देश के एकीकरण में उनके योगदान को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें, तब से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को हम राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं।
‘सरदार पटेल ने बदल दिया भूगोल’ – सरदार पटेल की तारीफ करते हुए शाह ने कहा, ‘सरदार साहब वो महान व्यक्तित्व हैं जिन्होंने न केवल देश के इतिहास को बदला, देश के भूगोल की संरचना की। अनेक राज्य रजवाड़ों को, अनेक राज्यों को एक माला में पिरोने का कठिन कार्य करके अखंड भारत का नक्शा दिया। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, लौह पुरुष भारत के भौगोलिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक एकीकरण के लिए सफल प्रयास ही नहीं किया बल्कि उसको एक कर भारत को एकसूत्र में पिरोया।’
‘1218 दिनों में सरदार पटेल ने कर दिखाया असंभव काम’ – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘आजादी के समय दुनिया भर के राजनीतिक पंडित कहते थे कि भारत बिखर जाएगा। फिर भी आजादी के बाद के 1,218 दिनों में सरदार पटेल ने वो कर दिखाया, जिसे हर कोई असंभव मानता था। कई नेता एक साथ ये काम करें तो भी पूरे जीवनकाल में ये काम न कर पाएं, ये काम सरदार पटेल में 1218 दिनों में कर दिखाया और देखते ही देखते सरदार पटेल द्वारा परिकल्पित और निर्मित भारत आज दुनिया के सामने गर्व के साथ खड़ा है।’
2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य – शाह ने नक्सलवाद का जिक्र करते हुए कहा, ‘इस साल 31 मार्च को देश नक्सलवाद से मुक्त होकर नशामुक्त देश की दिशा में आगे बढ़ गया है। आज सरदार पटेल की जयंती पर मैं पूरे देश के लोगों से उस लक्ष्य के लिए अपील करता हूं जो हमने तय किया है कि 31 दिसंबर 2029 तक देश को पूरी तरह से नशा-मुक्त बनाना। प्रधानमंत्री ने जो ‘विकसित भारत’ की कल्पना की है उसका पहला चरण ‘नशा-मुक्त भारत’ की रचना का है।’
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, ‘सरदार साहब को कई वर्षों तक उनके कर्मों के आधार पर जो उचित सम्मान था वो कांग्रेस ने नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से सरदार साहब को भुलाने का काम किया है। लेकिन सूर्य की तेज को कवर नहीं कर सकते। नरेंद्र मोदी जब गुजरात के सीएम बने तो उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाकर एक गगन को छूने वाली प्रतिमा का निर्माणकर पूरे देश के सामने सरदार साहब के व्यक्तित्व को प्रस्थापित करने का काम किया।’a