
क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि महंगे से महंगे स्पीकर की आवाज में भी वो क्वालिटी नहीं मिलती जो सिनेमा हॉल में सुनाई देती है। ऐसे में लोग अक्सर स्पीकर के ब्रैंड पर डाउट करने लगते हैं, जबकि गलती स्पीकर के प्लेसमेंट में होती है। दरअसल स्पीकर की जगह और दीवार से उसकी दूरी का साउंड क्वालिटी और आपके म्यूजिक सुनने या फिल्में देखने के अनुभव पर गहरा असर पड़ता है।
ऐसा भी देखने को मिला है कि ज्यादातर लोग स्पीकर और दीवार की दूरी के बीच के गोल्डन रूल के बारे में नहीं जानते, जिसके चलते उन्हें अपने स्पीकर की असल क्षमता का कोई अंदाजा नहीं रहता। गौर करने वाली बात है कि दीवार से स्पीकर को सटाकर रखना सबसे बड़ी गलती मानी जाती है। इलले बाउंड्री इंटरफेरेंस की समस्या आती है जो आपके महंगे स्पीकर की आवाज को काफी लो क्वालिटी बना देती है।
क्या है बाउंड्री इंटरफेरेंस? – अगर आप स्पीकर को दीवार के बहुत पास या किसी रुकावट के बहुत नजदीक रखते हैं, तो इससे स्पीकर बाउंड्री इंटरफेरेंस रिस्पॉन्स यानी कि SBIR नाम की समस्या खड़ी होती है। दरअसल ऐसा सब बेस की साउंड वेव्स के सफर करने के तरीके की वजह से होता है।
आसान भाषा में कहें, तो जब स्पीकर में से आवाज निकलती है, तो बेस की तरंगें हर दिशा में फैलती हैं और अगर ठीक पीछे दीवार या कोई रुकावट हो, तो टकराकर वापस लौटती हैं। इससे आवाज में असमानता आ जाती है। कई बार ऐसा भी होता है कि बेस की तरंगे सीधे आने वाली आवाज से मिलकर बेस का लेवल काफी ज्यादा बढ़ा देती है। इससे म्यूजिक गूंजने लगता है।
कितनी दूरी पर रखें स्पीकर? – दीवार के करीब स्पीकर होने की वजह से सिर्फ बेस ही खराब नहीं होता बल्कि कई बार दोनों आवाजें आपस में टकराकर एक-दूसरे को पूरी तरह कैंसिल कर देती हैं। इससे साउंड में से डेप्थ गायब हो जाती है। ऐसा तब भी होता है जब आप स्पीकर को कमरे के किसी कोने में लगा देते हैं।
ऐसे में जब तक किसी स्पीकर के लिए कंपनी खुद न कहे उसे कमरे के कोने में ना रखें इसके अलावा दीवार और स्पीकर के बीच कम से कम 2 फीट की दूरी जरूर रखें। अगर दूरी 3 फीट या उससे ज्यादा हो, तो साउंड और भी बेहतर सुनाई दे सकता है।(REF.)
जगह की कमी हो तो क्या करें? – अगर आपके कमरे में जगह की समस्या है, तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे में आप दीवार के पास Bass Traps इंस्टॉल कर सकते हैं। यह दीवार के पास गूंजने वाली कम फ्रीक्वेंसी की आवाजों को सोंख लेते हैं। इससे आपके कमरे की एकोस्टिक क्वालिटी सुधर जाती है।
Home / Business & Tech / दीवार से कितनी दूर रखना चाहिए स्पीकर? जान लेंगे सही दूरी तभी मिलेगा म्यूजिक और फिल्मों का असली मजा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website