
ईरान ने अपने एक नए मिसाइल लॉन्चर को पहली बार दुनिया के सामने दिखाया है जो एक साथ दो लिक्विड प्रोपेलेंट मिसाइलें दागने में सक्षम है। ईरान के सरकारी टीवी ने इसकी फुटेज जारी की, जो एक अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी के अंदर रखे हुए हैं। फुटेज में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर-इन-चीफ अहमद वाहिदी अंडरग्राउंड सिटी का दौरा करते हुए दिखाई दिए हैं।
वाहिदी के साथ IRGC की एयरोस्पेस फोर्स के प्रमुख माजिद मौसावी को भी अंडरग्राउंड सैन्य सुविधा में देखा जा सकता है। ईरान का अपने नए मिसाइल लॉन्चर को दिखाना राष्ट्रपति ट्रंप के लिए चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है, जो ईरान के खिलाफ नया हमला करने पर विचार कर रहे हैं।
ईरान की अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी – रविवार को ईरान के प्रेस टीवी ने एक फुटेज जारी किया जिसमें IRGC के कमांडरों को अंडरग्राउंड सैन्य ठिकाने में दिखाया गया है। दोनों कमांडर एक खुली जीप पर सवार होकर सुरंगों से गुजर रहे हैं, जहां लॉन्चर के साथ मिसाइलों और दूसरे सैन्य उपकरण रखे हुए थे। वीडियो में वॉइट हाउस के नाम अंग्रेजी में हाथ से लिखा संदेश भी था, जिसमें अपमानजनक बातें कही गई थीं।
इस लॉन्चर को एक साथ 2 लिक्विड ईंधन वाली मिसाइलें दागने के लिए डिजाइन किया गया है। ईरान ने पहली बार इस तरह के हथियार सिस्टम का प्रदर्शन किया है। इसके पहले IRGC ने 7 अप्रैल को एक साथ 2 ठोस ईंधन वाली मिसाइलें दाग सकता है।
अमेरिका को ईरान की चेतावनी – इस दौरान IRGC चीफ वाहिदी ने कहा कि “हमारे दुश्मन को नुकसान पहुंचा है, वह तो बस शुरुआत है। हम उन्हें अपमानित होते देखेंगे।” ऐसा लगता है कि ईरान का यह प्रदर्शन वॉशिंगटन को चेतावनी देना है कि उसके पास ऐसे हथियार मौजूद हैं, जिनसे अमेरिकी सेना को खतरा हो सकता है।
Home / News / ईरान ने पहली बार दिखाया नया मिसाइल लॉन्चर, 2 लिक्विड फ्यूल मिसाइलें एक साथ दागने में सक्षम, US-इजरायल को खतरा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website