
आमतौर पर हर कपल के लिए प्रेग्नेंसी का समय बेहद खास होता है। इस दौरान परिवार और दोस्तों से लेकर आसपास के लोगों तक, हर कोई अपने अनुभव के आधार पर तरह-तरह की बातें और सलाह देने लगता है। इससे कई बार प्रेग्नेंट कपल की टेंशन भी बढ़ सकती है। इसी से बचने के लिए गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर मनीषा मीना गुप्ता ने ऐसी 5 बातों के बारे में बताया है, जिन्हें कपल को सीक्रेट रखना चाहिए। इन बातों के बारे में बताने पर लोग बेवजह अपनी राय देने लगते हैं, जिससे तनाव बढ़ सकता है। इसलिए इन्हें सीक्रेट रखना बेहतर है। आइए, एक्सपर्ट से जानते हैं इन बातों के बारे में।
तीन महीने तक न करें प्रेग्नेंसी की घोषणा – गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर मनीषा मीना गुप्ता का कहना है कि प्रेग्नेंसी से जुड़ी कुछ बातों को कपल को सीक्रेट रखना चाहिए और ज्यादा इसके बारे में नहीं बताना चाहिए। इसमें सबसे पहला है प्रेग्नेंसी की न्यूज। पहले तीन महीने में यह बात बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंशियल रखनी है, क्योंकि 70 प्रतिशत मिसकैरेज इसी वक्त होते हैं।
डिलीवरी की डेट किसी को न बताएं – एक्सपर्ट आगे बताती हैं कि दूसरा है कोई भी मेडिकल रिपोर्ट्स या कपल जो भी सप्लीमेंट्स ले रहे हैं, तो इस बारे में भी किसी से नहीं कहें, क्योंकि इससे भी लोग बेवजह की सलाह देने लगते हैं। कहते हैं, ये रिपोर्ट्स तुम्हारी गड़बड़ है, ये रिपोर्ट्स एबनॉर्मल है। इस वजह से कपल परेशान हो जाते हैं। ड्यू डेट यानी डिलीवरी डेट भी किसी को नहीं बतानी चाहिए। इस वक्त पर आपको लेबर पेन नहीं होता है या फिर डिलीवरी नहीं होती है, जो कि ज्यादातर होता है।
परेशानियां भी न करें डिस्कस – ऐसे में फिर लोगों के फोन कॉल्स से परेशान हो जाते हैं कि बेबी गर्ल या बॉय… इस तरह की कॉल्स से परेशान हो जाते हैं। इसीलिए अपनी ड्यू डेट्स न बताएं किसी को। गाइनेकोलॉजिस्ट के मुताबिक, अपनी पर्सनल प्रॉब्लम या पति के साथ कोई प्रॉब्लम है, तो वह आपस में डिस्कस करें, लेकिन रैंडम या फिर ऑफिस मेट्स से न करें। बेवजह टेंशन बढ़ती है और कन्फ्यूजन बढ़ता है।
निगेटिव बर्थ स्टोरीज न सुनें – डॉक्टर गुप्ता अंत में कहती हैं कि अंत में, लेकिन बेहद अहम यह है कि निगेटिव बर्थ स्टोरीज न सुनें। जैसे- आप किसी तीसरे से सुनती हैं कि आपकी डिलीवरी कैसे हुई थी, आपकी कैसे हुई, आपसे कैसे हुई है। ऐसा नहीं करना है। हर किसी की प्रेग्नेंसी अलग होती है। डिलीवरी भी अलग होती है। इस बारे में आप किसी और का अनुभव न सुनें।
Home / Lifestyle / प्रेग्नेंसी से जुड़ी ये 5 बातें जितनी सीक्रेट रखें उतना अच्छा, वरना हर कोई देने लगेगा राय, फिर आप हो जाएंगे परेशान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website