
श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को भारतीय क्रिकेट और हॉकी जगत के सितारे बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा उज्जैन पहुंचे। दोनों ने भस्म आरती में हिस्सा लिया। इसके साथ ही हॉकी खिलाड़ी विवेक प्रसाद भी भगवान महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे। तीनों खिलाड़ियों ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की आराधना की और उनका आशीर्वाद लिया।
भस्म आरती में शामिल हुए खिलाड़ी – सोमवार सुबह महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान भक्तिमय माहौल देखने को मिला। इसी दौरान खेल जगत की इन हस्तियों ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला गया। होल्कर स्टेडियम में जब भी मैच होता है तो खिलाड़ी मौका मिलते ही उज्जैन दर्शन के लिए पहुंच जाते हैं। इंदौर से उज्जैन की दूरी करीब 60 किमी ही है।
कुलीदप यादव ने एएनआई से कहा, ‘बहुत बहुत अच्छा लगा, जब भी मौका मिलता है हमें आते हैं भगवान के दर्शन करते हैं बहुत खुशी मिलती है। पूरी उम्मीद है हम अच्छा क्रिकेट खेलें और हर खेल में आगे बढ़ें। भगवान की कृपा हमेशा बनी रहे, उनका आशीर्वाद हमेशा रहे।
गौतम गंभीर रविवार को पहुंचे थे – इससे पहले रविवार को टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और बैटिंग कोच सितांशु कोटक भी महाकाल के शरण में पहुंचे थे। गंभीर ने कहा कि उन्हें दर्शन के लिए बुलाया गया था और उम्मीद जताई थी कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद उन्हें और देश को मार्गदर्शन देता रहेगा। गौतम गंभीर ने दर्शन के बाद पत्रकारों से कहा था, ‘मुझे यहां दर्शन के लिए बुलाया गया था और बाबा का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है। देश पर भी उनका आशीर्वाद बना रहे। मुझे भरोसा है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे और बाबा का आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website