Monday , June 30 2025 5:09 PM
Home / Off- Beat / रानी मक्खी को कार में बंद देख दो दिन तक 20 हजार मधुमक्खियों ने किया कार का पीछा

रानी मक्खी को कार में बंद देख दो दिन तक 20 हजार मधुमक्खियों ने किया कार का पीछा

l_Bees-1

हम सभी जानते हैं कि मधुमक्खियों एक रानी होती है जो सभी मक्‍खियों के लिए सब कुछ होती है। मधुमक्खियों की रानी और मधुमक्खियों की एकता का ऐसा ही एक मामला यूके में देखने को मिला है।

यहां एक मधुमक्खियों के ग्रुप की रानी मक्‍खी किसी कार की डिक्‍की में बंद हो गई। इसके बाद उसके दल की सभी 20 हजार मधुमक्खियां दो दिनों तक उस कार का पीछा करती रहीं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पश्‍िचमी वेल्‍स में स्थि‍त हावरवोर्डशायर में रहने वाली 65 वर्षीय कैरोल होवार्थ की कार का मधुमक्खियों के झुंड ने दो दिन तक पीछा किया। उसे देखकर नेशनल पार्क रेंजर और अन्‍य लोगों ने उसे हटाने में मदद की लेकिन असफल रहे।

दरअसल 22 मई को कैरोल नाम की महिला जब शॉपिंग के लिए गई तो उन्‍होंने अपनी कार पार्क की। एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला अनजाने में ही कार की डिक्‍की में रानी मक्‍खी को लेकर घूम रही थी और बाकि मक्खियां उसी का पीछा कर रहीं थीं। महिला ने मक्खियों को हटाने के लिए उन्‍हें एक कार्डबोर्ड में भरने की कोशिश भी की। ऐसा करते वक्त कई मक्खियों ने महिला को डंक भी मारे। महिला ने उस कार्डबोर्ड को वहीं रखा ताकी बची हुई मक्खियां वहां से उड़ जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

रॉजर के अनुसार वो 30 साल से यह काम कर रहे हैं लेकिन उन्‍होंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा की रानी मक्‍खी के लिए पूरा झुंड कार का दो दिन तक पीछा करता रहे। इस घटना को देखकर लोग भी हतप्रभ थे और कार की तस्‍वीरें लेते नजर आए। मक्खियों का समुह केवल तेज हवा से उड़ रहा था और इसकी गति कम होते ही फिर कार पर आकर बैठ जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *