
रूस, चीन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सैन्य कार्गो विमान कथित तौर पर पाकिस्तान पहुंचे हैं। ये घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी लगातार बनी हुई है। चीन ने रूस को ईरान पर नए हमले की खुफिया जानकारी भी भेजी है। ऐसे में इन विमानों की आमद ने ईरान-अमेरिका की लड़ाई में पाकिस्तान की रणनीतिक भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। कई एक्सपर्ट ने सवाल पूछा है कि क्या पाकिस्तान अपने एयरबेस ईरान पर हमले के लिए इस्तेमाल करने के लिए देने जा रहा है, जिसके चलते ये हलचल हुई है।
न्यूज18 की रिपोर्ट दावा करती है कि रूस का IL-76MD, AN-124 कार्गो विमान और UAE का IL-76 पाकिस्तान में उतरे हैं। ये विमान पाकिस्तान तक सैन्य सामग्री (मिलिट्री कार्गो) पहुंचा रहे हैं। पाकिस्तान का ईरान के साथ लंबा जमीनी बॉर्डर है। इसके चलते अमेरिका-ईरान तनाव की तरफ इस घटनाक्रम ने ध्यान खींचा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।
कराची पहुंच रहे कार्गो विमान – रिपोर्ट के मुताबिक, रूस का सैन्य कार्गो विमान बिश्केक से कराची पहुंचा है। इसके अलावा चटगांव से एक AN-124 कार्गो विमान कराची आया है। रूस, चीन और UAE के विमानों के पाकिस्तान पहुंचने ने इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर किस तरह का सामान लाया जा रहा है और इन उड़ानों का मकसद क्या है।
चीन की खुफिया एजेंसी ने कथित तौर पर मॉस्को को ईरान पर अमेरिका के संभावित हमले के बारे में चेतावनी दी है। बीजिंग ने रूस को आगाह किया है कि पाकिस्तान के नूर खान एयर बेस से ईरान पर अमेरिकी हमला हो सकता है। इस कथित चेतावनी ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में हो रही सैन्य गतिविधियों को एक नया मोड़ दे दिया है।
Home / News / पाकिस्तान पहुंचे रूस-UAE के आर्मी कार्गो प्लेन, क्या ईरान पर हमले के लिए अमेरिका को एयर बेस देंगे मुनीर?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website