Wednesday , November 11 2026 4:00 AM
Home / News / ईरान पर नए हमले का खतरा टला! कतरी प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान

ईरान पर नए हमले का खतरा टला! कतरी प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध सैन्य रूप से तकरीबन खत्म हो चुका है। सोमवार को कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी के साथ मुलाकात के बाद उन्होंने ये बात कही। कतर काफी समय से ईरान और अमेरिका में समझौते के लिए मध्यस्थता कर रहा है। ट्रंप के इस बयान से संकेत मिलता है कि फिलहाल वह ईरान पर नए हमले शुरू करने के पक्ष में नहीं हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘ईरान सैन्य रूप से लगभग खत्म हो चुका है। हम बस यथास्थिति बनाए रख रहे हैं। ईरान की ताकत को पूरी तरह से कुचल दिया गया है लेकिन हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बेअसर करने के लिए कोई दीर्घकालिक समाधान निकाला जाए।’ ट्रंप का बयान इसलिए अहम है क्योंकि अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान में नए सिरे से युद्ध की आशंका जताई जा रही थी।
‘युद्ध खत्म करने की दिशा में बढ़े’ – डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि युद्ध को खत्म करने की दिशा में सकारात्मक गति बनी है। सैन्य कार्रवाई बहुत जरूरी नहीं लगती लेकिन हम पूरी तरह तैयार हैं। अगर हालात बदलते हैं तो हम तुरंत कदम उठाने के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी बनाए रखने के संकेत दिए हैं ताकि वैश्विक बाजार में ईरानी तेल की आपूर्ति रोकी जा सके।