Saturday , April 18 2026 12:54 PM
Home / News / 18 वर्ष पहले ऑप्रेशन दौरान छूट गई थी पेट में कैंची अब

18 वर्ष पहले ऑप्रेशन दौरान छूट गई थी पेट में कैंची अब

3
हनोई: वियतनाम में डॉक्टरों ने ऑप्रेशन कर एक व्यक्ति के पेट से कैंची निकाली। 18 साल से अधिक समय पहले ऑपरेशन के दौरान व्यक्ति के पेट में यह कैंची छूट गई थी। मा वान न्हात (54)का वर्ष 1998 में ऑप्रेशन हुआ था और हाल ही में यह पता चला कि ऑप्रेशन के दौरान डॉक्टरों ने उसके पेट में यह अनचाहा उपहार छोड़ दिया था।

हाल में किए गए अल्ट्रासाउंड में डॉक्टरों को उसके पेट में 15 सेंटीमीटर की एक कैंची का पता चला। हनोई से 80 किलोमीटर दूर स्थित गंग थेप थाई न्गुयेन अस्पताल के अनुसार व्यक्ति का सप्ताहांत में तीन घंटे तक ऑप्रेशन चला। व्यक्ति की सेहत में अब सुधार है। वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्रालय की मुखपत्र समाचार साइट ‘सूक खोए वा दोई सोंग’ के मुताबिक व्यक्ति तकरीबन 2 दशक तक ‘‘सामान्य जीवन बिता रहा था और वह सामान्य रूप से खा-पी रहा था।’’

पेट में दर्द की शिकायत के बाद न्हात का अल्ट्रासाउंड किया गया, जिसमें इस कैंची के होने का पता चला। अधिकारियों ने बताया कि वे उन डॉक्टरों की तलाश कर रहे हैं जिन्होंने वर्ष 1998 में बैक कैन प्रांत में न्हात का ऑप्रेशन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *